
Pariksha Pe Charcha 2022: पीएम नरेंद्र मोदी आज छात्र-छात्राओं से करेंगे बात, जानिए कहां देख सकेंगे लाइव
AajTak
सोशल मीडिया पर पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम के बारे में कहा, ''इस वर्ष के परीक्षा पे चर्चा के प्रति उत्साह अभूतपूर्व रहा है. लाखों लोगों ने अनुभव साझा किए हैं. मैं उन सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने योगदान दिया है.''
Pariksha Pe Charcha 5th edition: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शुक्रवार) 'परीक्षा पे चर्चा' (PCC) कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं से बातचीत करेंगे. सुबह 11 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम का यह पांचवां सत्र होगा. पीएम मोदी इस कार्यक्रम के जरिए से छात्रों के मन में परीक्षा को लेकर व्याप्त भय और तनाव को दूर करने की कोशिश करते हैं. देशभर के छात्र-छात्राएं इस कार्यक्रम में शामिल होंगे.
पीएम मोदी विभिन्न टीचरों से भी संवाद करेंगे. वहीं, छात्र-छात्राओं के अभिभावक भी कार्यक्रम में शामिल होंगे. वे अपने मन में उठ रहे सवालों को प्रधानमंत्री मोदी से कर सकेंगे. नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम का आयोजन होगा. इस बार का स्लोगन 'परीक्षा की बात, पीएम के साथ' रखा गया है.
सोशल मीडिया पर पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम के बारे में कहा, ''इस वर्ष के परीक्षा पे चर्चा के प्रति उत्साह अभूतपूर्व रहा है. लाखों लोगों ने अपनी बहुमूल्य अंतर्दृष्टि और अनुभव साझा किए हैं. मैं उन सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने योगदान दिया है. एक अप्रैल के कार्यक्रम की प्रतीक्षा कर रहा हूं.''
The enthusiasm towards this year’s Pariksha Pe Charcha has been phenomenal. Lakhs of people have shared their valuable insights and experiences. I thank all those students, parents and teachers who have contributed. Looking forward to the programme on 1st April. https://t.co/nvXedTvh9F
'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी होगा. दूरदर्शन के चैनलों पर लोग इस कार्यक्रम को लाइव देख सकेंगे. इसके अलावा, शिक्षा मंत्रालय भी इस कार्यक्रम की ट्विटर अकाउंट पर लाइव स्ट्रीमिंग करेगा.
पिछले साल 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम का आयोजन अप्रैल महीने में कोरोना महामारी की वजह से ऑनलाइन मोड में किया गया था. स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स के साथ प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम का पहला संस्करण 'परीक्षा पे चर्चा 1.0' 16 फरवरी, 2018 को तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित किया गया था.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







