
Papua New Guinea में आए भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 6.5 रही तीव्रता
AajTak
तुर्की के बाद अब पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) और अफगानिस्तान में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं. पापुआ न्यू गिनी में जहां भूकंप की तीव्रता 6.5 दर्ज की गई तो वहीं अफगानिस्तान में आए भूकंप के झटकों की तीव्रता 4.3 थी.
पिछले कुछ दिनों से लगातार दुनिया के अलग-अलग देशों में भूकंप के जोरदार झटके आने का सिलसिला जारी है. तुर्की के बाद अब दक्षिण-पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में स्थित देश पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में भूकंप के जबरदस्त झटके महसूस किए गए हैं. यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.5 थी.
भूकंप के झटके पापुआ न्यू गिनी के न्यू ब्रिटेन क्षेत्र में आए. इसका केंद्र न्यू ब्रिटेन में 57 किलोमीटर गहराई पर था. भूकंप के झटके भारतीय समय के मुताबिक तड़के 1.54 बजे (7.24am AEDT) महसूस किए गए. इस भूकंप पर पापुआ न्यू गिनी के करीबी ऑस्ट्रेलिया ने भी अपनी रिपोर्ट जारी की है. ऑस्ट्रेलिया के मौसम विभाग के मुताबिक भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है.
बता दें कि पापुआ न्यू गिनी को भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता है, क्योंकि यह देश रिंग ऑफ फायर पर स्थित है. रिंग ऑफ फायर दुनिया के सबसे ज्यादा सक्रिय ज्वालामुखी वाला इलाका है. पिछले साल प्रशांत क्षेत्र में 7.6 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इसमें 3 लोगों की मौत हुई थी, जबकि कई लोग घायल भी हुए थे. तुर्की की तरह ही यहां भी कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं थीं.
इसकी के साथ अफगानिस्तान में भी रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इसकी तीव्रता 4.3 थी. अफगानिस्तान के फैजाबाद (Fayzabad) से 273 किलोमीटर पूर्व उत्तर पूर्व में भूकंप का केंद्र था. इसकी गहराई 180 किलोमीटर नीचे थी. बता दें कि इससे पहले तुर्की में भयानक भूकंप के झटके आए थे. इसमें अब तक 50 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. भूकंप के झटकों ने तुर्की में काफी तबाही मचाई है. अब तक मलबा हटाने पर वहां लोगों के शव मिल रहे हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









