
PAN Card फर्जी तो नहीं? इस तरह से फ्री में चलेगा पता, चेक करने में मदद करेगा सरकारी ऐप
AajTak
How to Check Fake PAN Card: आप जिस पैन कार्ड को यूज कर रहे हैं, कहीं वह कार्ड फर्जी तो नहीं है. बड़े ही आसानी से आप एक सरकारी ऐप की मदद से इसे चेक कर सकते हैं. आइए जानते हैं पैन कार्ड की डिटेल्स बताने वाले इस ऐप की डिटेल्स.
PAN Card के गलत इस्तेमाल और डुप्लीकेट पैन जैसी दिक्कतों से निपटने के लिए Income Tax डिपार्टमेंट ने पैन कार्ड्स के साथ क्यूआर कोड इंड्रोड्यूश किया था. जुलाई 2018 के बाद से सभी पैन कार्ड में एक यूनीक क्यूआर कोड मिलता है, जिसमें टैक्स पेयर की डिटेल्स होती हैं. क्यूआर कोड पैन कार्ड के फ्रंट में प्रिंट होता है और इसमें यूजर की फोटोग्राफ, सिंगनेचर समेत नाम, माता पिता का नाम, डेट ऑफ बर्थ जैसे डिटेल्स होती हैं.
इस QR कोड को पढ़ने के लिए यूजर्स को एक डेडिकेटेड ऐप की जरूरत पड़ेगी. यह ऐप Google Play Store पर उपलब्ध है और इसका नाम Enhanced PAN QR Code Reader है. इसकी मदद से यूजर्स स्मार्टफोन यूज करके पैन कार्ड पर प्रिंट क्यूआर कोड को स्कैन कर सकते हैं. यह आपकी डिटेल्स को वेरिफाई करेगा और आपके पैन कार्ड से जुड़ी रियल टाइम डिटेल्स देगा. आइए जानते हैं आप इस ऐप को कैसे यूज कर सकते हैं.
सबसे पहले आपको Google Play Store पर जाना होगा और Enhanced PAN QR Code Reader ऐप को डाउनलोड करना होगा. ध्यान रहे कि आप NSDL e-Governance Infrastructure Limited के डेवलप्ड ऐप को ही डाउनलोड करें.
इसके बाद यूजर्स को नेक्स्ट पर क्लिक करना होगा.
अब कैमरा की तरह व्यू फाइंडर ओपन हो जाएगा और आपकी स्क्रीन पर ग्रीन डॉट नजर आएगा.
यूजर्स को अपने पैन कार्ड को चेक करने के लिए कैमरा को PAN QR कोड पर ले जाना होगा और ग्रीन डॉट को सेंटर पर ले जाना होगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










