
Pakistani Mr Bean: कौन हैं पाकिस्तानी मिस्टर बीन जो जिम्बाब्वे को हंसाने गए पर दुश्मनी मोल ले आए
AajTak
टी-20 वर्ल्ड कप के मैच में जब जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को हरा दिया तो ट्विटर पर 'मिस्टर बीन' ट्रेंड होने लगा. लेकिन यहां असली नहीं बल्कि डुप्लीकेट मिस्टर बीन ट्रेंड हुआ. इस डुप्लीकेट मिस्टर बीन का नाम आसिफ मुहम्मद है, जो पाकिस्तानी कॉमेडियन है.
टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में गुरुवार 27 अक्टूबर को जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को एक रन से हरा दिया तो ट्विटर पर मिस्टर बीन ट्रेंड होने लगा. खास बात है कि जो मिस्टर बीन ट्रेंड हुए वह असली नहीं बल्कि नकली हैं. साल 2016 में यह पाकिस्तानी मिस्टर बीन जिम्बाब्वे के एक कार्यक्रम में शामिल हुआ था. इस कार्यक्रम के आयोजकों ने जिम्बाब्वे के लोगों को असली बीन के नाम पर टिकट बेचे और कमाई की लेकिन जब लोगों को मिस्टर बीन की असलियत पता चली तो लोग गुस्सा हो गए. इस डुप्लीकेट मिस्टर बीन का नाम आसिफ मुहम्मद है, जो एकदम असली मिस्टर बीन (ब्रिटिश एक्टर रोवन एटकिंसन) की तरह दिखता है और उन्हीं की तरह अपनी भाव-भंगिमाएं बनाकर लोगों को हंसाता है.
जिम्बाब्वे और पाकिस्तान समर्थकों के बीच नकली मिस्टर बीन को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तो मैच से पहले ही शुरू हो गई थी. जिम्बाब्वे के एक शख्स नगुगी चसुरा ने मैच से एक दिन पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक ट्वीट पर कहा था कि पाकिस्तान वालों ने साल 2016 में नकली मिस्टर बीन को जिम्बाब्वे भेजकर फ्रॉड किया.
चसुरा की बात ठीक साबित हुई और पाकिस्तान मैच हार गया. जिसके बाद नकली मिस्टर बीन ट्रेंड कर गया. यहां तक कि जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति ट्विटर पर छिड़ी इस डिजिटल जंग में कूद गए और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए पाकिस्तान को फिर से नकली मिस्टर न भेजने की नसीहत दे डाली. दूसरी ओर, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ इस ट्वीट पर भड़क गए और जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति को जवाब भी दिया.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति के ट्वीट को कोट करते हुए कहा कि बेशक हमारे पास असली मिस्टर बीन न हो, लेकिन असली क्रिकेट स्पिरिट जरूर है.
We may not have the real Mr Bean, but we have real cricketing spirit .. and we Pakistanis have a funny habit of bouncing back :) Mr President: Congratulations. Your team played really well today. 👏 https://t.co/oKhzEvU972
पाकिस्तानी मिस्टर बीन आसिफ मुहम्मद कौन हैं ?

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








