
Pakistan Political Crisis: जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों पर पाकिस्तान में बदली सत्ता का क्या होगा असर, जानें
AajTak
पिछले कुछ दिनों में इमरान खान ने कई बार भारत की तारीफ की है लेकिन इतिहास गवाह है कि पाकिस्तान ने हमेशा भारत के साथ गद्दारी की है. अब पाकिस्तान में सत्ता परिवर्तन होने के बाद से इस बात पर चर्चा तेज़ हो गयी है कि पाकिस्तान की नई सरकार का भारत से लगी सीमा वाले इलाकों पर क्या असर पड़ेगा. वैसे तो हमेशा से ही पाकिस्तान की फॉरेन पॉलिसी कभी भारत के पक्ष में नहीं रही है फिर भी भारत की इस बात में दिलचस्पी इस बार भी है कि क्या कोई नया नतीजा भारत पाकिस्तान के संबंध मे निकल कर आएगा. पाकिस्तान में बदली सत्ता से क्या होगा जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों पर असर? इसीपर आजतक के रिपोर्टर ने सीमा से सटे गुरेज इलाके में इंस्पेक्टर जनरल बीएसएफ राजा बाबू से बात की.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











