
Pakistan Election 2024: चुनाव में धांधली को लेकर घिरा पाकिस्तान तो अपनी सफाई में भारत को घसीटा
AajTak
पाकिस्तान में आम चुनाव के दौरान धांधली के आरोप लग रहे हैं. इंटरनेट पर पाबंदी को लेकर भी लोगों में गुस्सा है लेकिन वहां की कार्यकारी सरकार ने इससे खारिज करते हुए इसमें भारत को घसीटने की कोशिश की है.
पाकिस्तान आम चुनाव की मतगणना जारी है जिसमें बड़े पैमाने पर धांधली की खबरें आ रही हैं. 8 फरवरी यानी चुनाव के दिन पाकिस्तान में इंटरनेट बंद कर दिया गया था और सोशल मीडिया पर भी पाबंदी लगा दी गई थी लेकिन पाकिस्तान के कार्यकारी सूचना मंत्री मुर्तजा सोलंगी ने कहा है कि इंटरनेट पर कोई पाबंदी नहीं थी और लोग सोशल मीडिया भी इस्तेमाल कर पा रहे थे. चुनाव में धांधली का आरोप झेल रहे सोलंगी ने उल्टे भारत पर निशाना साधकर अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश की है.
शुक्रवार को सोलंगी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने शांतिपूर्ण और सही तरीके से चुनाव संपन्न कराए हैं. उन्होंने इस बात को खारिज कर दिया कि चुनाव के दिन इंटरनेट पर पाबंदी थी. हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि सुरक्षा कारणों से बहुत से देश इंटरनेट पर पाबंदी लगाते हैं और पाकिस्तान कोई एकलौता ऐसा देश नहीं है जिसने ऐसा किया है.
सोलंगी ने अपनी जवाबदेही से बचते हुए अपने घरेलू मामलों में भारत को घसीटने की कोशिश की. बिना भारत का नाम लिए उन्होंने कहा, 'साल 2022 में विश्व के 35 देशों में 187 बार इंटरनेट शटडाउन किया गया और कथित लोकतांत्रिक कहलाने वाले हमारे पड़ोसी देश ने तो 84 बार इंटरनेट शटडाउन किया.' गौरतलब है कि साल 2022 में भारत में 84 बार इंटरनेट शटडाउन की घटनाएं सामने आई थीं.
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान लंबे समय से आतंकवाद से लड़ रहा है और हजारों लोग इससे लड़ते हुए मारे गए हैं. चुनाव के दिन आतंकी हमलों में मरने वाले लोगों का जिक्र करते हुए पाकिस्तानी मंत्री ने कहा कि 8 फरवरी को हिंसा की 61 घटनाएं हुईं जिसमें 16 लोग मारे गए. आतंकवाद की घटनाओं में 28 लोग मारे गए.
पाकिस्तान के कार्यवाहक गृह मंत्री गौहर एजाज मंत्री ने भी चुनाव के दौरान इंटरनेट पर पाबंदी लगाने को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा, 'इस तरह की सक्रियता दिखाकर संस्थाएं लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहती हैं...इसे सुनिश्चित करने का जिम्मा मेरा है.'
इंटरनेट पर पाबंद को लेकर सफाई देते हुए मंत्री ने कहा, 'अगर एक भी घटना होती तो हजारों लोगों की जान चली जाती... मेरी राय में, हमने 12 घंटे बिना इंटरनेट के बिताए और यह हमारे ही काम आया. सशस्त्र बलों और पुलिस ने अपनी भूमिका निभाई है. मुझे विश्वास है कि चुनाव आयोग भी अपनी भूमिका निभाएगा.'

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








