
Pakistan Cricket: शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तानी बोर्ड का बड़ा फैसला... स्टेडियम पहुंचे निराश फैन्स को लौटाएगा पैसे!
AajTak
पाकिस्तान की मेजबानी में ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 खेली जा रही है. पाकिस्तानी टीम 5 दिन में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी. वो एक भी मैच नहीं जीत सकी. उसने शुरुआती दो मुकाबले गंवा दिया थे. जबकि तीसरा मैच बांग्लादेश के खिलाफ बारिश से धुल गया था. ऐसे में अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एक बड़ा फैसला लिया है.
Pakistan Cricket Board: पाकिस्तान की मेजबानी में ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 खेली जा रही है. टूर्नामेंट अब नॉकआउट राउंड में पहुंच गया है. पहला सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च को दुबई में खेला जाएगा. टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा फजीहत किसी की हुई है, तो वो है मेजबान पाकिस्तान टीम.
पाकिस्तानी टीम 5 दिन में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी. वो एक भी मैच नहीं जीत सकी. उसने शुरुआती दो मुकाबले गंवा दिया थे. जबकि तीसरा मैच बांग्लादेश के खिलाफ बारिश से धुल गया था. ऐसे में अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एक बड़ा फैसला लिया है.
PCB ने फैन्स को टिकट का पैसा लौटाने का फैसला लिया है. दरअसल बोर्ड ने पुष्टि की है कि रावलपिंडी में दो मैच बारिश के कारण पूरी तरह धुल गए थे. अब उन मैच के लिए जिन दर्शकों ने टिकट खरीदे थे, उन्हें पूरा पैसा वापस किया जाएगा.
अफगानिस्तान मैच के पैसे वापस नहीं किए जाएंगे
रावलपिंडी में पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मैच भी बारिश से धुल गया था. दोनों मुकाबलों में एक भी गेंद नहीं कराई गई थी. हालांकि पीसीबी की पॉलिसी के अनुसार प्रशंसकों को रिफंड मिलेगा, क्योंकि टॉस तक नहीं हुआ था.
पीसीबी पॉलिसी के अनुसार स्टैंटर्ड टिकट के पैसे रिफंड किए जाएंगे, लेकिन बॉक्स और गैलरी टिकट जैसी अन्य कैटेगरी इसके लिए एलिजिबल नहीं होगी. पूरी तरह से रद्द हुए दो मैचों के साथ अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के मैच पर रिफंड की पॉलिसी लागू नहीं होगी. बारिश की वजह से इस मैच का परिणाम नहीं निकल पाया था. इसमें अफ़गानिस्तान की पारी पूरी हो चुकी थी.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












