
Pakistan में ईशनिंदा की भेंट चढ़ा एक और शख्स, पुलिस स्टेशन में घुसी भीड़, पीट-पीटकर मार डाला
AajTak
पाकिस्तान में फिर एक शख्स ईशनिंदा की भेंट चढ़ गया. भीड़ में शामिल लोग पुलिस थाने में घुसे और युवक को पीट-पीटकर मार डाला. मामला ननकाना साहिब इलाके का है.
पाकिस्तान में फिर एक शख्स ईशनिंदा की भेंट चढ़ गया. भीड़ में शामिल लोग पुलिस थाने में घुसे और युवक को पीट-पीटकर मार डाला. मामला ननकाना साहिब इलाके का है. एजेंसी के मुताबिक भीड़ के हाथों मारे गए शख्स पर कुरान का अपमान करने का आरोप था.
घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें नजर आ रहा है कि किस तरह भीड़ पुलिस स्टेशन के अंदर घुसने के लिए दरवाजे को तोड़ देती है. दरवाजा तोड़ने के बाद उपद्रवी पुलिस स्टेशन पर धावा बोल देते हैं. भीड़ उसे पुलिस स्टेशन से बाहर निकालती है, उसके कपड़े उतारती है और उसे पकड़कर सड़क पर ले आती है. इसके बाद उपद्रवी लाठी डंडों से पीट-पीटकर शख्स को मार डालते हैं.
घटना लाहौर से करीब 80 किलोमीटर दूर ननकाना साहिब के वारबर्टन पुलिस स्टेशन में हुई. मारे गए शख्स का नाम वारिस इसा बताया जा रहा है. पंजाब पुलिस के महानिरीक्षक डॉ. उस्मान अनवर ने ईशनिंदा के मामले में शख्स की मौत पर दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है. पुलिस ने बयान जारी कर बताया है कि ननकाना साहिब सर्कल के पुलिस उपाधीक्षक नवाज वारक और वारबर्टन स्टेशन हाउस ऑफिसर फिरोज भट्टी को निलंबित कर दिया है.
पाकिस्तानी मीडिया जियो न्यूज के मुताबिक मॉब लिंचिंग का शिकार हुआ शख्स दो साल जेल में बिताने के बाद लौटा था. वह जादू-टोना करता था और कुरान पर अपनी पूर्व पत्नी की तस्वीर चिपकाता था. घटना के बाद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है.
शहबाज शरीफ ने यह भी सवाल उठाया कि पुलिस हिंसक भीड़ को रोकने में विफल क्यों रही. उन्होंने जोर देकर कहा कि कानून का शासन सुनिश्चित किया जाना चाहिए. किसी को भी कानून को प्रभावित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोपों के बाद किसी की हत्या का यह पहला केस नहीं है. इससे पहले दिसंबर 2021 में पंजाब के सियालकोट शहर में भीड़ ने एक श्रीलंकाई मूल के शख्स को बुरी तरह से पीट-पीटकर मार डाला था. वह शख्स पाकिस्तान के कारखाने में मैनेजर के रूप में काम करता था. इस घटना की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काफी आलोचना भी हुई थी.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








