
Pakistan: 'एसिड मिलाकर दिया जा रहा खाना', इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी का बड़ा आरोप
AajTak
इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (PTI) के वकील और बुशरा बीबी के प्रवक्ता मशाल यूसुफजई के मुताबिक बुशरा बीबी ने उनका स्वास्थ्य लगातार खराब होने की शिकायत की है. उनका कहना है कि उनके खाने से छेड़छाड़ की जा रही है. बुशरा बीबी को जहरीला खाना दिया जा रहा है.
पाकिस्तान में एक सियासी संकट कायम है. वहां किसी तरह चुनाव तो हो गए, लेकिन अब स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि आखिर सरकार कौन बनाएगा और पीएम की गद्दी किसे मिलेगी. इस बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने बड़ा आरोप लगाया है. बुशरा ने कहा है कि उन्हें जहरीला खाना खिलाया जा रहा है. उनके खाने में एसिड मिलाकर दिया जा रहा है.
इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (PTI) के वकील और बुशरा बीबी के प्रवक्ता मशाल यूसुफजई के मुताबिक बुशरा बीबी ने उनका स्वास्थ्य लगातार खराब होने की शिकायत की है. उनका कहना है कि उनके खाने से छेड़छाड़ की जा रही है. बुशरा बीबी को जहरीला खाना दिया जा रहा है. बता दें कि इमरान की पत्नी बुशरा को इस समय हाउस अरेस्ट में उनके बानीगाला वाले घर में ही रखा गया है. यहां से उन्हें कहीं भी जाने की इजाजत नहीं है. इसे उप जेल भी कहा जा रहा है.
खाना खाने के बाद खराब हुई तबीयत
मशाल के मुताबिक बुशरा ने उन्हें बताया कि 6 दिन पहले उन्हें भोजन दिया गया था. उस समय उन्हें लगा कि जो खाना वह खा रही हैं, वह काफी मसालेदार है. खाना खाने के बाद उनके मुंह और गले में छाले पड़ गए. बाद में उन्हें एहसास हुआ कि उनके खाने में एसिड मिलाया गया था. खान खाने के बाद से उनका स्वास्थ्य लगातार खराब बना हुआ है. PTI के वकील मशाल ने बताया कि बुशरा देश को बताना चाहती हैं कि जेल में उनके साथ किस तरह का व्यवहार किया जा रहा है.
तोशखाना केस में ठहराई गईं हैं दोषी
बुशरा ने आगे यह भी कहा है कि उन्हें चाहे एक हजार साल तक कैद में रखा जाए, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता. वह हमेशा इमरान खान के साथ खड़ी रहेंगी. उन्होंने कहा कि वह अपने रुख पर कायम हैं और इमरान खान की ताकत साबित होंगी. बता दें कि तोशखाना मामले में इमरान खान के साथ दोषी ठहराई गईं बुशरा बीबी को उनके बानी गाला निवास पर कैद में रखा गया है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









