
PAK सीमा से आए कबूतर के पंखों पर मिले नंबर्स, BSF ने शुरू की जांच
AajTak
भारत पाकिस्तानी सीमा से सटे सरहदी जिले जैसलमेर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ जवानों ने सरहद पार से आए कबूतर को पकड़ लिया. इस कबूतर के पंखों पर टैगिंग की हुई थी. इसके अलावा उसके पंखों पर नंबर भी लिखे हुए हैं, जिन्हें देखकर बीएसएफ के जवान अलर्टहैं.
भारत पाकिस्तानी सीमा से सटे सरहदी जिले जैसलमेर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ जवानों ने सरहद पार से आए कबूतर को पकड़ लिया. इस कबूतर के पंखों पर टैगिंग की हुई थी. इसके अलावा उनके पंखों पर नंबर भी लिखे हुए हैं, जिन्हें देखकर बीएसएफ के जवान अलर्ट हो गए हैं. कबूतर किसी साजिश के तहत भेजा गया या फिर किसी पक्षी स्टडी का वो हिस्सा है, इसे लेकर जांच की जा रही है. राजस्थान में जैसलमेर के शाहगढ़ बल्ज से लगती पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ की 18वीं बटालियन के जवानों ने एक कबूतर को पकड़ लिया. ये कबूतर पाकिस्तानी सीमा से उड़कर आया था. इस कबूतर के पंखों पर टैगिंग की हुई थी. कबूतर के पंखों पर कई नंबर भी लिखे हुए हैं. ये देख बीएसएफ जवान चौंक गए. बीएसएफ अधिकारी जांच कर रहे हैं कि ये कबूतर पाकिस्तान की किसी सीजिश का हिस्सा तो नहीं या फिर ये पक्षियों की किसी स्टडी का हिस्सा है, जो सीमा पार आ गया है.
ईरान युद्ध के कारण उभरते ऊर्जा संकट के बीच केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में तेल की कोई कमी नहीं है. सरकार ने जनता से अपील की है कि वे खुले कंटेनरों में तेल न लें और पेट्रोल पंप की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करें. यह निर्देश ईंधन संकट के समय आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए जारी किया गया है. सरकार इस बात पर जोर देती है कि कोई आवश्यकता से अधिक तेल स्टॉक न करें ताकि बाजार में तेल की उपलब्धता बनी रहे और आम जनता को परेशानी न हो.

उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा से पहले पेपर लीक के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. टेलीग्राम पर बने कुछ चैनलों पर 25 हजार रुपये में परीक्षा का पेपर देने का दावा किया जा रहा था. भर्ती बोर्ड की शिकायत पर लखनऊ के हुसैनगंज थाने में इस मामले में दूसरी FIR दर्ज की गई है. पुलिस अब डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर इन टेलीग्राम चैनलों के संचालकों की पहचान में जुटी है.

महाराष्ट्र के ठाणे में एक आदिवासी युवक के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक ईंट-भट्ठा मालिक और उसके सहयोगी ने युवक का अपहरण कर उसे पेड़ से उल्टा लटका दिया और बेरहमी से पीटा. जख्मों में मिर्च पाउडर तक डाल दिया. दरअसल, आरोपी युवक के भाई को तलाश रहे थे, जिसने उनसे 50 हजार रुपये उधार लिए थे.

अमेरिका, इज़रायल और ईरान के बीच जंग के चलते ईरान ने हॉर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है. इसके कारण विश्व स्तर पर तेल और गैस की सप्लाई चेन प्रभावित हुई है. भारत में भी इसका गहरा असर दिख रहा है. यहां गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण जनता परेशान है, एजेंसियों पर ताले लगे हुए हैं, ना फोन लग रहे हैं ना बुकिंग हो रही है. जनता को सिलेंडर मिलने में दिक्कत हो रही है. देखें वीडियो.









