
PAK समर्थित खालिस्तानी संगठन न्यूयॉर्क-कैलिफॉर्निया में एक्टिव, अमेरिका नहीं अपना रहा सख्त रुख: रिपोर्ट
AajTak
अमेरिका में पाकिस्तानी समर्थक कई खालिस्तानी संगठन एक्टिव हो चुके हैं. एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है. भारत लगातार इस बात को लेकर चिंता जताता रहा है, हालांकि अमेरिका द्वारा अभी इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई गई है.
पाकिस्तान समर्थित खालिस्तानी ग्रुप अमेरिका (America) में लगातार अपनी पकड़ को मजबूत कर रहे हैं. एक अमेरिकी रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी सरकार द्वारा इस तरह के खतरे को पूरी तरह इग्नोर किया गया, जो किसी भी तरह से सही नहीं ठहराया जा सकता है. ह्यूडसन इंस्टीट्यूट की 'Pakistan's Destabilization Playbook: Khalistani Activism in the US' नाम की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में कुछ संगठनों से संबंध रखने वाले ऐसे ग्रुप अमेरिका में विदेशी नीति को बिगाड़ने में जुटे हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तानी मूल के आतंकी संगठन और खालिस्तानी संगठन नए-नए नामों से अपनी पहचान बना सकते हैं. दावा किया गया है कि अमेरिकी सरकार द्वारा खालिस्तानी संगठनों (Khalistani Groups) से जुड़ी हिंसा पर ध्यान नहीं दिया गया. अमेरिका, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम जैसे देशों में खालिस्तान समर्थक संगठनों का वर्चस्व मौजूद है. चेतावनी दी गई है कि अगर अमेरिकी सरकार इन संगठनों को लेकर पूरी तरह सचेत नहीं होती है, तबतक इनकी पहचान नहीं हो पाएगी, ये संगठन पंजाब में हिंसा के लिए ज़िम्मेदार हैं या फिर किसी तरह की हिंसा की तैयारी कर रहे हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








