
PAK: रेस्टोरेंट पहुंचकर लुटेरों ने खाया पुलाव और पी कोल्डड्रिंक, फिर पैसे लूट कर हुए फरार
AajTak
घटना कराची के बहादुराबाद इलाके की है जहां बदमाशों ने लूट की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया. अपराधी दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर रेस्टोरेंट में ग्राहक की तरह आए थे.
पाकिस्तान आए दिन किसी ना किसी चीज को लेकर सुर्खियों में रहता है. अब कराची में बदमाशों ने जो किया वो एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है. दरअसल कराची शहर के एक रेस्टोरेंट में गए और वहां पहले पेट भरकर पुलाव खाया और कोल्ड ड्रिंक पी. इसके बाद जब उनका मन भर गया तो वहां लूटपाट शुरू कर दी और वहां से करीब 65 हजार रुपये लेकर फरार हो गए. (सांकेतिक तस्वीर/Getty) घटना कराची के बहादुराबाद इलाके की है जहां बदमाशों ने लूट की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया. अपराधी दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर रेस्टोरेंट में ग्राहक की तरह आए थे. (सांकेतिक तस्वीर/Getty) लुटेरों में से एक बाहर इंतजार कर रहा था, जबकि उसके तीन साथी अंदर गए और 0.15 मिलियन रुपये लेकर भाग गए. सभी लुटेरे सलवार कमीज पहने हुए थे. (सांकेतिक तस्वीर/Getty)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










