
PAK में 17 लाख अफगानियों समेत अवैध रूप से रह रहे विदेशियों की गिरफ्तारी शुरू, देश छोड़ने का जारी हुआ था फरमान
AajTak
पाकिस्तान में 17 लाख अफगान नागरिकों समेत अवैध रूप से आए विदेशियों पर एक्शन शुरू कर दिया गया है. पाक सरकार ने एक नंवबर तक देश छोड़ने का फरमान जारी किया था. डेडलाइन खत्म होने के बाद अब देशभर में अवैध रूप से रहने वाले विदेशियों पर एक्शन शुरू हो गया है.
पाकिस्तान ने अवैध रूप से देश में रह रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. इन लोगों के देश छोड़ने की डेडलाइन खत्म हो गई है. पाक सरकार ने एक नवंबर तक अवैध प्रवासियों को देश छोड़ने का फरमान जारी किया था. पाकिस्तान में बड़ी संख्या में अफगानी नागरिक रह रहे हैं, जिनकी संख्या करीब 17 लाख है.
शहबाज शरीफ के इस्तीफे के बाद बनी कार्यवाहक सरकार ने बीते महीने सभी गैर-दस्तावेज आप्रवासियों को 31 अक्टूबर तक पाकिस्तान छोड़ने का अल्टीमेटम दिया था. इसमें घोषणा की गई थी कि जो लोग एक नवंबर तक देश नहीं छोड़ेंगे, उन अवैध विदेशियों के खिलाफ जेल और निर्वासन की कार्रवाई की जाएगी. कराची, रावलपिंडी, इस्लामाबाद, पेशावर, क्वेटा और अन्य शहरों समेत पाकिस्तान के अलग-अलग हिस्सों में बिना दस्तावेजों के रहने वाले कई लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है.
जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, कराची में अधिकारियों ने सदर इलाके से चार अवैध अफगान प्रवासियों को हिरासत में लिया और उन्हें एक होल्डिंग सेंटर में भेजदिया, जहां से कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें अफगानिस्तान वापस भेज दिया जाएगा. इसी तरह बलूचिस्तान के चमन इलाके में विभिन्न जगहों से दर्जनों अप्रवासियों को हिरासत में लिया गया है.
अवैध अफगान रिफ्यूजियों के साथ क्या सलूक कर सकती है पाकिस्तान सरकार, क्यों UN के हाथ बंधे हुए हैं?
अधिकारियों ने कहा कि जब पाकिस्तान छोड़ने की डेडलाइन जारी की गई, उसके बाद बड़ी संख्या में अफगान शरणार्थी चमन पहुंचे. उन्होंने कहा, रजिस्ट्रेशन के बाद बिना डॉक्यूमेंट वाले प्रवासी अफगान परिवारों को होल्डिंग सेंटर्स में ट्रांसफर किया जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि अबतक करीब 5000 अवैध अफगान शरणार्थियों होल्डिंग सेंटर में ट्रांसफर कर दिया गया है. पेशावर में जियो न्यूज से बात करते हुए एसएसपी ऑपरेशंस काशिफ आफताब अब्बासी ने बिना दस्तावेज वाले विदेशियों को वापस अपने देश लौटने की सलाह दी.
अफगान कमिश्नरेट के सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान में अवैध रूप से रह रहे करीब 104,000 अफगान शरणार्थी अब तक अफगानिस्तान लौट आए हैं. इनमें 28 हजार पुरुष, 19 हजार महिलाएं और 56 हजार बच्चे शामिल हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








