
PAK क्रिकेटर शोएब मलिक की तीसरी पत्नी ने उड़ाई खिल्ली, TV पर दिखाया टशन, देखकर चौंके लोग
AajTak
पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक एक बार फिर चर्चा में हैं. पत्नी सना जावेद संग वो एक गेम शो में पहुंचे, जहां शोएब की पत्नी टीवी पर उनका सरेआम मजाक उड़ाती नजर आईं. वीडियो देखने के बाद फैंस भी शॉक्ड हो गए हैं.
पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. शोएब मलिक तीन शादियां करने पर यूं तो ट्रोल्स के निशाने पर रहते हैं. मगर अब उनकी खुद की दुल्हन सना जावेद टीवी पर क्रिकेटर का मजाक उड़ाती नजर आईं. सोशल मीडिया पर सना और शोएब का वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है.
पत्नी ने उड़ाया शोएब मलिक का मजाक?
दरअसल, शोएब मलिक और सना जावेद पाकिस्तानी गेम शो 'जीतो पाकिस्तान' में पहुंचे. इस दौरान कपल ने शो में खूब एन्जॉय करते हुए गेम खेला. साथ ही दोनों एक दूसरे का मजाक भी उड़ाते दिखे. शो के कई वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं.
शोएब मलिक शो में पत्नी सना जावेद के फॉर्मल आउटफिट का मजाक उड़ाते हुए बोले- मैं शो में आया हूं या फिर किसी जॉब इंटरव्यू में. ऐसे में सना जावेद भी चुप नहीं रहीं. उन्होंने जवाब में शोएब मलिक के लुक की खिल्ली उड़ाई. शोएब के ग्रीन कुर्ता-पायजामा पहनने पर सना पति शोएब पर कमेंट करते हुए बोलीं- खुद जो हरा शरबत बनकर आया है...
पत्नी के मजाक उड़ाने पर शोएब मलिक अपने बचाव में बोले- हंसों लोगों...ये मैंने ही इसे बताया था. शोएब आगे बोले मैं ये शो जीतने आया हूं. वहीं, सना बोलीं कि वो जीतने आई हैं. शो में पति-पत्नी का खूब टशन देखने को मिला.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












