
PAK की मदद पर एस. जयशंकर की लताड़ पर अमेरिका ने दिया जवाब, कहा- दोनों देश ही हमारे सहयोगी
AajTak
पाकिस्तान को यूएस की ओर से एफ-16 फाइटर जेट मेंटेनेंस के नाम पर मिली 450 मिलियन डॉलर की आर्थिक मदद को लेकर भारत के विदेश मंत्री एस जयंशकर ने तीखा बयान दिया है. एस जयशंकर ने कहा कि सभी जानते हैं कि एफ-16 का इस्तेमाल कहां और किसके लिए किया जा रहा है. जय शंकर के बयान पर अमेरिका ने प्रतिक्रिया दी है.
पाकिस्तान को सुरक्षा उपकरणों के रखरखाव के नाम पर 450 मिलियन डॉलर फंड देने के मामले में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने तीखा बयान दिया, जिस पर अमेरिका की ओर से प्रतिक्रिया आई है. अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि हम भारत और पाकिस्तान, दोनों को ही अलग-अलग सहयोगी के रूप में देखते हैं.
नेड प्राइस ने कहा, हम भारत और पाकिस्तान से अपने संबंधों को उस लिहाज से नहीं देखते हैं कि उन दोनों देशों के संबंध एक दूसरे के साथ कैसे हैं. प्राइस ने आगे कहा कि दोनों ही देश हमारे सहयोगी हैं, और अमेरिका दोनों को सहयोगी के रूप में देखता भी है क्योंकि कई मामलों में हमारे साझे मूल्य और साझे हित हैं. नेड प्राइस ने आगे कहा कि अमेरिका इन दोनों पड़ोसी देशों के रिश्तों में भी सकारात्मकता देखने के लिए हर कोशिश करना चाहता है.
क्या बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर वॉशिंगटन में भारतीय-अमेरिकन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में एफ-16 मेंटेनेंस पैकेज को लेकर एक सवाल का जवाब देते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि हर किसी को पता है कि एफ-16 फाइटर विमानों का इस्तेमाल कहां और किसके लिए होता है. एस जयशंकर ने आगे कहा कि इस तरह की बात कहकर आप किसी को बेवकूफ नहीं बना सकते हैं.
तालिबान और पाकिस्तान पर क्या बोले नेड प्राइस अफगानिस्तान में सत्ता पर काबिज होने के लिए पाकिस्तान की ओर से तालिबान को की गई मदद को लेकर सवाल पर प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि जब भी बात हमारे सुरक्षा सहयोगियों की आती है, तो हम उनकी गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखते हैं.
नेड प्राइस ने आगे कहा कि वे यह बात विस्तार से बताने की स्थिति में नहीं हैं कि पाकिस्तान की तालिबान को मदद को लेकर जांच में अमेरिका को क्या मिला, लेकिन जितना उनका मानना है, इस मामले में पहले जो सेक्रेटरी ने कहा था, वो अभी तक सच है, कि अफगानिस्तान में हिंसा और अस्थिरता देखना पाकिस्तान के हित में नहीं था.
अमेरिका अपने पाकिस्तानी सहयोगियों से अफगानिस्तान के लोगों के सपोर्ट के लिए अक्सर बात करता रहा है. अमेरिका लगातार कोशिश कर रहा है कि वहां पर मानवीय परिस्थितियों को सुधारा जाए. हम यह भी देख रहे हैं कि तालिबान ने जो वादे किए हैं, वो उसे पूरा कर रहा है या नहीं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








