
PAK की गुहार बेअसर, तालिबान को लेकर इस देश ने साफ कह दिया 'NO'
AajTak
पाकिस्तान लगातार अफगानिस्तान में तालिबान सरकार को मान्यता दिलाने की कोशिशों में लगा है. लेकिन इस बीच इटली ने उसे झटका दिया है.
तालिबान को मान्यता दिलाने की पाकिस्तान चाहे लाख कोशिशें कर रहा हो लेकिन यूरोपिय देश इतनी आसानी से उसकी बातों में नहीं आने वाले हैं. अब इटली (Italy on Taliban) ने भी यह साफ कर दिया है. इटली ने कहा है कि अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार को मान्यता नहीं दी जा सकती. हालांकि, इटली ने मानवीय पहलू दिखाते हुए यह जरूर कहा कि मुसीबत में फंसे अफगानों की मदद होनी चाहिए.

मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.











