
PAK:कार्टून पर बवाल, तहरीक-ए-लबिक ने बंधक बनाए 11 पुलिसकर्मियों को किया रिहा
AajTak
11 पुलिसकर्मियों को तहरीक-ए-लबिक नाम के कट्टर इस्लामी संगठन ने बंधक बना लिया था. पुलिसकर्मियों के रिहाई की जानकारी देते हुए देश के गृह मंत्री ने कहा कि पाकिस्तानी इस्लामी राजनीतिक समूह ने सुरक्षा बलों से हिंसक झड़पों के बीच पूर्वी शहर लाहौर में बंधक बनाए जाने के लगभग एक दिन बाद 11 पुलिसकर्मियों को मुक्त कर दिया है.
पाकिस्तान में फ्रांस के दूत को तुरंत निष्कासित किए जाने की मांग लेकर तहरीक-ए-लबिक नाम के जिस संगठन ने 11 पुलिसकर्मियों को बंधक बनाया था अब उन्हें रिहा कर दिया है. बता दें कि इस संगठन ने पाकिस्तान सरकार से इस्लाम विरोधी कार्टून के प्रकाशन पर फ्रांस के राजदूत को तुरंत निष्कासित करने की मांग की थी. इस मांग को लेकर पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर हिंसक आंदोलन भी हुए और हजारों लोग सड़क पर उतर आए थे. इसी मांग को लेकर 11 पुलिसकर्मियों को तहरीक-ए-लबिक नाम के कट्टर इस्लामी संगठन ने बंधक बना लिया था. पुलिसकर्मियों की रिहाई की जानकारी देते हुए देश के गृह मंत्री ने कहा कि पाकिस्तानी इस्लामी राजनीतिक समूह ने सुरक्षा बलों से हिंसक झड़पों के बीच पूर्वी शहर लाहौर में बंधक बनाए जाने के लगभग एक दिन बाद 11 पुलिसकर्मियों को मुक्त कर दिया है. तहरीक-ए-लबिक पाकिस्तान पार्टी के समर्थकों ने रविवार को रैली स्थल के पास एक पुलिस स्टेशन पर हमला बोल दिया था और 11 पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया था. इस संगठन के नेता, साद रिज़वी की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं. वो प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार पर दबाव डाल रहा हैं कि विवादास्पद कार्टून के प्रकाशन पर फ्रांस के राजदूत को तुरंत निष्कासित कर दें.
CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











