
PAK एक्ट्रेस हुमैरा अली का मौत के बाद सामने आया आखिरी Voice मैसेज, बोलीं- दिल से दुआ...
AajTak
पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर अली की अचानक मौत के बाद उनका आखिरी वॉइस मैसेज बरामद हुआ है जिसमें वो खुद के लिए दुआ मांगने की बात कह रही हैं. उनके जाने से हर कोई हैरान है. उनका निधन कब और कैसे हुआ ये हर कोई जानना चाहता है.
पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर अली की मौत हर किसी के लिए किसी रहस्य से कम नहीं है. उनकी मौत कब और कैसे हुई, ये कोई नहीं जानता. 8 जुलाई को उनकी मौत की खबर सामने आई थी. एक्ट्रेस का शव उनके घर में सड़ी-गली हालत में पाया गया. कहा जा रहा है कि हुमैरा की मौत 9 महीने पहले हो चुकी थी. अब उनके जाने के बाद उनका आखिरी वॉइस मैसेज बरामद हुआ है.
हुमैरा असगर अली का आखिरी वॉइस मैसेज
हुमैरा की एक करीबी दोस्त ने एक्ट्रेस के चले जाने के कुछ दिनों बाद उनका आखिरी वॉइस मैसेज शेयर किया है जिसमें वो खुद के लिए दुआ मांगती सुनाई दे रही हैं. हुमैरा ने अपनी दोस्त को ये मैसेज काफी समय पहले किया था जिसे उन्होंने अब उनकी मौत के बाद शेयर किया है. बताया जा रहा है कि उन्होंने ये मैसेज अपनी दोस्त को सितंबर के महीने में भेजा था जब उनका फोन एक्टिव था.
एक्ट्रेस अपनी दोस्त से कह रही हैं, 'मैं माफी चाहती हूं. मैं कहीं ट्रेवल कर रही थी और इधर उधर भी बिजी थी. मैं बहुत खुश हूं कि तुम मक्का में हो. मेरे लिए बहुत सारी प्लीज...अपनी क्यूट सी दोस्त/बहन के लिए बहुत सारी दिल से दुआ करना. मेरे करियर को दुआ में जरूर याद रखना. तुम्हें मेरे लिए बहुत सारी दुआ करनी है.'
महीनों पहले हो चुकी थी पाक एक्ट्रेस की मौत?
कुछ दिनों पहले हुमैरा की मौत से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई थी. जांच में डिजिटल और फॉरेंसिक सबूतों के मुताबिक, एक्ट्रेस की मौत 9 महीने पहले यानी पिछले साल अक्टूबर में ही हो गई थी. हुमैरा के केस को संभालने वाले अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की थी. उनके घर में जंग लगे बर्तन और एक्सपायर्ड फूड आइटम्स पाए गए जिससे उनकी मौत का टाइमलाइन पता चल पाया था.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










