
PAK एक्ट्रेस हानिया आमिर बनेंगी दुल्हन, मशहूर सिंगर से होगी शादी? वायरल वीडियो देख टूटा फैंस का दिल
AajTak
हानिया आमिर का एक नया वीडियो सामने आ रहा है जिसमें वो एक शादी टाइप माहौल में सिंगर आसिम अजहर के साथ नाच रही हैं. ये वीडियो एक्ट्रेस की शादी की खबरों के बीच जमकर वायरल हो रहा है, जिससे उनके फैंस का दिल टूट सा गया है. आखिर क्या है इसके पीछे का सच?
पाकिस्तान की हसीना एक्ट्रेस हानिया आमिर फैंस के दिलों पर राज करती हैं. उनकी खूबसूरती का हर कोई कायल रहता है. इंडिया में भी एक्ट्रेस की पक्की फैन फॉलोइंग मानी जाती है. इन दिनों हानिया अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस पाकिस्तान के मशहूर सिंगर आसिम अजहर संग गुपचुप शादी करेंगी.
शुरू हुई हानिया की शादी की तैयारियां?
हानिया आमिर की शादी की चर्चा पिछले एक महीने से चल रही है. माना जा रहा है कि हानिया और आसिम रमदान के महीने में शादी करेंगे. ये एक प्राइवेट सेरेमनी होगी, जिसमें दोनों का निकाह होगा. अब रमदान शुरू होने से पहले, हानिया आमिर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो आसिम के साथ दिल खोलकर नाचती-गाती नजर आ रही हैं.
हानिया और आसिम एक शादी टाइप माहौल में नजर आ रहे हैं, जहां काफी लोगों की मौजूदगी है. इस दौरान एक्ट्रेस ने पीला सलवार सूट पहना है और फूलों की माला का शृंगार किया हुआ है. आसिम ने काला कुर्ता पहना है और वो हानिया के साथ नाच रहे हैं. एक्ट्रेस वीडियो के दौरान खूब लटके-झटके मार रही हैं. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी वायरल हो रहा है.
एक और वीडियो में हानिया कुछ औरतों के साथ नाच रही हैं, जिनके हाथों में डांडिया है और वो उनसे खेल रही हैं. आगे का माहौल किसी शादी के संगीत की तरह नजर आ रहा है. हानिया वीडियो के अंत में कहती हैं कि अब उनकी शादी हो गई हैं. हालांकि रिपोर्ट्स हैं कि ये वीडियो हानिया के बर्थडे का है, जो 12 फरवरी के दिन था. उस बर्थडे पार्टी का थीम 'शादी' था, जिसकी वीडियोज ने अब फैंस के बीच सनसनी मचा दी है
वीडियो देख टूटा फैंस का दिल

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












