
PAK: ईशनिंदा के आरोप में महिला प्रिंसिपल को सुनाई गई मौत की सजा, खुद को बताया था पैगंबर
AajTak
पाकिस्तान में एक महिला प्रिंसिपल को सजा ए मौत सुनाई गई है. ये ईशनिंदा के आरोप में हुआ है, महिला पर आरोप है कि उसने खुद को अगला पैगंबर बताया था.
पाकिस्तान में एक महिला को ईशनिंदा के आरोप में सजा-ए-मौत सुनाई गई है. महिला स्कूल की प्रिंसिपल रह चुकी है और उसने खुद को इस्लाम का अगला पैगंबर बताया था. लाहौर की सेंशस कोर्ट ने सोमवार को सलमा तनवीर नाम की महिला पर 29 डॉलर रुपये का जुर्माना लगाया और मौत की सजा सुनाई. जज ने अपने फैसले में कहा कि सलमा ने पैंगबर मोहम्मद को इस्लाम का आखिरी मोहम्मद मानने से इनकार किया है, ऐसे में उसे ये सज़ा दी जा रही है. दरअसल, लाहौर पुलिस ने साल 2013 में सलमा तनवीर पर ये केस दर्ज किया गया था, जब महिला पर आरोप लगाए गए थे. हालांकि, महिला के वकील की ओर से कोर्ट में दावा किया गया था कि वह मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है, ऐसे में किसी तरह की सज़ा ना दी जाए.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











