
उड़ान भरते ही Air Canada की फ्लाइट में लगी आग, 402 यात्री थे सवार, देखें वीडियो
AajTak
टोरंटो पियर्सन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद पेरिस जा रही एयर कनाडा की एक फ्लाइट में आग लग गई. इस दौरान विमान में 389 यात्री और 13 क्रू-मेंबर सवार थे. फ्लाइट में खराबी के बारे में तुरंत क्रू को बताया गया, जिन्होंने हालात को संभाला.
टोरंटो हवाई अड्डे से पेरिस के लिए उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद एयर कनाडा के एक विमान में आग लग गई. इस दौरान विमान में 389 यात्रियों के अलावा चालक दल के 13 सदस्य शामिल थे. आग लगने की यह यह घटना कैमरे में कैद हो गई. दरअसल 5 जून को टोरंटो से बोइंग 777 जेट ने उड़ान भरी थी और उड़ान भरने के चंद मिनटों के भीतर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने दाहिने इंजन से चिंगारी निकलती दिखी.
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि विमान में चिंगारी निकल रही है.
एयर कनाडा का बयान
इसे लेकर एयर कनाडा ने एक बयान में कहा, "घटना का इंटरनेट पर पोस्ट किया गया वीडियो दिखाता है कि कंप्रेसर स्टॉल के प्वाइंट पर इंजन है, ऐसा तब हो सकता है जब टर्बाइन इंजन के साथ उसका वायुगतिकी प्रभावित होती है. यह विभिन्न कारकों की वजह से हो सकता है लेकिन इसका परिणाम यह होता है कि इंजन के माध्यम से हवा का प्रवाह बाधित होता है जिससे इंजन के नीचे ईंधन प्रज्वलित हो जाता है. यही कारण है कि वीडियो में लपटें दिखाई दे रही हैं. यह इंजन में लगी आग नहीं है."
तुरंत वापस उतारा गया विमान
खराबी के बारे में तुरंत फ्लाइट क्रू को सूचित किया गया, जिन्होंने स्थिति को संभाला और विमान को वापस एयरपोर्ट पर उतारा. एयरलाइन ने कहा, "विमान के उतरने के बाद, सामान्य परिचालन प्रक्रियाओं के अनुसार एयरपोर्ट रिस्पॉन्स वाहनों द्वारा इसका निरीक्षण किया गया."

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









