
PAK-अफगान सीमा पर फिर युद्ध जैसे हालात! चमन और स्पिन बोल्डक में भारी गोलीबारी, सैकड़ों परिवार घर छोड़कर भागे
AajTak
अफगानिस्तान के स्पिन बोल्डक से पाकिस्तान की तरफ और चमन से अफगानिस्तान की तरफ लगातार फायरिंग की गई. स्थानीय सूत्रों का कहना है कि गोलीबारी इतनी तीव्र थी कि लोग अपना सामान तक नहीं समेट सके और अफरातफरी में पलायन करने को मजबूर हो गए.
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है. शुक्रवार देर रात चमन (पाकिस्तान) और स्पिन बोल्डक (अफगानिस्तान) सीमा पर दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच भारी गोलीबारी हुई. इस झड़प में मोर्टार के गोले दागे गए और भारी हथियारों का इस्तेमाल किया गया, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया है.
यह ताजा संघर्ष सऊदी अरब में दोनों देशों के बीच हुई शांति वार्ता के विफल होने के महज दो दिन बाद शुरू हुआ है.
शुक्रवार शाम को अचानक शुरू हुई इस गोलीबारी ने स्थानीय निवासियों को हिला कर रख दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफगानिस्तान के स्पिन बोल्डक से पाकिस्तान की तरफ और चमन से अफगानिस्तान की तरफ लगातार फायरिंग की गई. इस भीषण गोलीबारी के कारण सीमा के दोनों ओर रहने वाले सैकड़ों परिवारों को अपनी जान बचाने के लिए घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागना पड़ा है.
स्थानीय सूत्रों का कहना है कि गोलीबारी इतनी तीव्र थी कि लोग अपना सामान तक नहीं समेट सके और अफरातफरी में पलायन करने को मजबूर हो गए. हालांकि, राहत की बात यह है कि अभी तक दोनों पक्षों में से किसी ने भी किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं की है, लेकिन स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है.
दोनों देशों की तरफ से एक दूसरे पर लगाए गए आरोप
हमेशा की तरह, इस झड़प के लिए दोनों देशों ने एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है. अफगान तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया पर कहा कि पाकिस्तानी बलों ने कंधार के स्पिन बोल्डक जिले में पहल करते हुए पहले हमला किया. उन्होंने दावा किया कि इस्लामिक अमीरात के बलों को जवाबी कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ा.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.








