
Pahalgam Terrorist Attack: 'होटल स्टाफ ने बाहर निकलने से रोका तो बची जान...', पहलगाम घूमने गए 5 लोगों के परिवार ने बताई आपबीती
AajTak
pahalgam news in hindi: महाराष्ट्र के बुलढाणा से पहलगाम घूमने पहुंचे एक परिवार को होटल मालिक की सतर्कता ने आतंकी हमले से बचा लिया. बैसरन में हुए हमले में 26 लोगों की मौत हुई. परिवार बाहर जाने ही वाला था, लेकिन होटल स्टाफ ने रोक लिया. अब परिवार ने सरकार से सुरक्षित वापसी की मांग की है.
pahalgam terror attack: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से कश्मीर घूमने गए एक पांच सदस्यीय परिवार की जान होटल के साहसिक कर्मचारियों की सतर्कता से बच गई. यह परिवार जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में ठहरा हुआ था, जब मंगलवार (23 अप्रैल) को वहां आतंकी हमला हुआ.
होटल स्टाफ ने अलर्ट किया बुलढाणा निवासी निलेश जैन अपने परिवार के साथ तीन दिन का सोनमर्ग, गुलमर्ग और श्रीनगर का दौरा कर चुके थे और पहलगाम में दो दिन के लिए रुके थे. मंगलवार दोपहर वे होटल से बाहर स्थानीय स्थलों की सैर के लिए निकलने ही वाले थे, तभी होटल के मालिक और कर्मचारियों ने उन्हें रोका. उन्होंने बताया कि बाहर गोलीबारी चल रही है और माहौल बेहद तनावपूर्ण है. होटल स्टाफ की चेतावनी के बाद जैन परिवार ने होटल से बाहर न निकलने का फैसला किया.
ये भी पढ़ें: Pahalgam Attack: सेना की वर्दी पहनकर आए थे आतंकी... कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों को ऐसे बनाया निशाना
उसी दोपहर, पहलगाम के बैसरन इलाके में आतंकियों ने हमला किया, जिसमें कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. मृतकों में अधिकांश पर्यटक बताए जा रहे हैं.
निलेश जैन ने एक समाचार चैनल से बातचीत में कहा, 'अगर होटल के स्टाफ ने समय रहते नहीं रोका होता, तो हम भी बाहर होते और शायद जान बचाना मुश्किल होता. हम अब अपनी यात्रा जारी नहीं रखना चाहते. हमने सरकार से जल्द घर लौटने की व्यवस्था करने की अपील की है.'
ये भी पढ़ें: Pahalgam Attack: आतंकी हमले में नेवी अफसर की गई जान, 3 दिन पहले हुई शादी, हनीमून पर गए थे कश्मीर

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








