
Pahalgam Terror Attack: शादी के 2 महीने बाद ही आतंकवादियों ने पत्नी के सामने कर दिया कानपुर के शुभम का कत्ल
AajTak
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने एक पर्यटन स्थल के भीड़भाड़ वाली जगह पर गोलीबारी कर दी. जिससे 26 लोगों की मौत हो गई. आतंकियों के इस हमले में कानपुर के शुभम द्विवेदी की भी जान चली गई. शुभम शादी के बाद अपनी पत्नी के साथ हनीमून पर गए थे.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने एक पर्यटन स्थल के भीड़भाड़ वाली जगह पर गोलीबारी कर दी. जिससे 26 लोगों की मौत हो गई. आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए धर्म पूछ-पूछकर लोगों को गोली मारी. इस हमले में कानपुर के नवयुवक शुभम द्विवेदी की भी मौत हो गई. शुभम अपनी पत्नी के साथ हनीमून पर गए थे. जानकारी के मुताबिक शुभम की 2 महीने पहले ही 12 फरवरी को शादी हुई थी.
शुभम के पिता संजय द्विवेदी सीमेंट के कारोबारी हैं. शुभम को जम्मू-कश्मीर से बुधवार को लौटना था. जिस वक्त आतंकी शुभम को मार रहे थे, उस वक्त उनकी पत्नी ने आतंकवादियों से कहा कि मुझे भी मार दो तो आतंकियों ने कहा कि हम तुम्हें नहीं मारेंगे. हम तुम्हें जिंदा छोड़ रहे हैं ताकि तुम जाकर अपनी सरकार को बताओ कि हमने क्या किया है.
यह भी पढ़ें: J-K: पहलगाम आतंकी हमले में ओडिशा के पर्यटक की मौत, सदमे में पत्नी और बेटा
खबर लगते ही घर में मच गया कोहराम
शुभम की मौत की सूचना जैसे लगी, वैसे ही घर में कोहराम मच गया. घर वालों कहना है कि आतंकवादियों ने जिस तरह की कायराना हरकत की है और मेरे शुभम को मारा है, वैसे ही सरकार को भी इनसे बदला लेना चाहिए. हमारे शुभम की डेडबॉडी जल्द से जल्द हमारे घर भिजवाना चाहिए.
परिवार के लोगों का कहना है कि हमारे परिवार के 10 लोग पहलगाम में मौजूद हैं. जिसमें से कई लोग बुधवार शाम तक दिल्ली आ जाएंगे. कानपुर से भी कुछ लोग दिल्ली जाएंगे क्योंकि शुभम की बॉडी दिल्ली ही आने की उम्मीद है. वहां से लोग बॉडी लेकर कानपुर आएंगे. इसके बाद शुभम की डेडबॉडी को घर वाले उनके मूल गांव हाथीपुर लेकर जाएंगे.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








