
Padmini Ekadashi 2023: शुभ योगों में मनाई जाएगी आज अधिकमास की पद्मिनी एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व
AajTak
Padmini Ekadashi 2023: हिंदू धर्म में व्रत एवं त्योहार का विशेष महत्व है. हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का भी विशेष महात्म्य है. अधिक मास में आने के कारण पद्मिनी एकादशी का महात्म्य और भी ज्यादा हो जाता है. वहीं, पद्मिनी एकादशी 2023 इस बार शनिवार, 29 जुलाई यानी आज है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करने से यश और कीर्ति में वृद्धि होती है.
Padmini Ekadashi 2023: पूरे साल में कुल 24 एकादशी होती है. परंतु मलमास व पुरुषोत्तम मास में एकादशी की संख्या बढ़कर 26 हो जाती है. मलमास या अधिकमास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को पद्मिनी एकादशी कहते हैं. यह एकादशी अत्यंत पुण्यदायिनी मानी जाती है. पद्मिनी एकादशी हिंदू धर्म में बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है. पद्मिनी एकादशी को अधिकमास एकादशी, पुरुषोत्तम एकादशी या मलमासी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस बार पद्मिनी एकादशी का व्रत 29 जुलाई यानी आज रखा जा रहा है. अधिकमास में पड़ने के कारण इस एकादशी का महत्व और ज्यादा बढ़ गया है.
पद्मिनी एकादशी शुभ मुहूर्त (Padmini Ekadashi 2023 Shubh Muhurat)
सावन मास की दूसरी एकादशी, पद्मिनी एकादशी 29 जुलाई यानी आज मनाई जा रही है. एकादशी तिथि का प्रारंभ 28 जुलाई यानी कल दोपहर 2 बजकर 51 मिनट पर शुरू हो चुका है और इसका समापन 29 जुलाई यानी आज दोपहर 1 बजकर 5 मिनट पर होगा. पद्मिनी एकादशी के पारण का समय 30 जुलाई यानी कल सुबह 5 बजकर 41 मिनट से लेकर 8 बजकर 24 मिनट तक रहेगा.
पद्मिनी एकादशी शुभ योग (Padmini Ekadashi Shubh yog)
इस साल पद्मिनी एकादशी पर दो बड़े ही शुभ योग बन रहे हैं. इस दिन ब्रह्म और इंद्र योग रहेंगे. 28 जुलाई को सुबह 11.56 बजे से 29 जुलाई की सुबह 09.34 बजे तक ब्रह्म योग रहेगा. इसके बाद 29 जुलाई को सुबह 09.34 बजे से 30 जुलाई को सुबह 06.33 बजे तक इंद्र योग रहेगा.
पद्मिनी एकादशी पूजन विधि (Padmini Ekadashi Pujan Vidhi)

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










