
Owaisi on Udaipur Murder: 'देश में कट्टरता सिर्फ एक समाज में नहीं', उदयपुर मर्डर पर बोले ओवैसी
AajTak
Udaipur Murder Case: राजस्थान के उदयपुर में दिनदहाड़े हुई युवक की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है. युवक की बेरहमी से हत्या करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. एहतियात के तौर पर उदयपुर, दौसा और अजमेर का इंटरनेट बंद कर दिया गया है. उदयपुर के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है. पुलिस-प्रशासन से लेकर राज्यपाल और सीएम तक लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं. वहीं, पोस्टमॉर्टम के बाद कन्हैयालाल का शव परिवार को सौंप दिया गया है. वारदात के बाद हिंदू संगठन विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. घटना के बाद जांच के लिए SIT का गठन किया गया है. इस मुद्दे पर अब राजनीति भी गरमा रही है. AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि देश में कट्टरता सिर्फ एक समाज में नहीं है और जिस तरह पहलू खान, अखलाक को मारा गया, वो भी आतंक है. देखें आगे क्या बोले ओवैसी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











