
OSCAR 2026: होमबाउंड ही नहीं, दुनिया भर की कई फिल्मों को लगा झटका, इन फिल्मों ने ली सरप्राइज एंट्री
AajTak
होमबाउंड ऑस्कर 2026 की रेस से बाहर हो गई. जाहिर है बॉलीवुड में निराशा होगी, क्योंकि इस साल भारत से कोई फिल्म अकैडमी अवॉर्ड जीतने की होड़ में नहीं होगी. यह हाल सिर्फ भारत का नहीं है, बल्कि बाकी देशों की भी ऐसी कई फिल्में हैं जिनका ऑस्कर की रेस से बाहर होना सभी के लिए शॉकिंग रहा.
ऑस्कर अवॉर्ड्स की घोषणा हर साल दुनिया भर के फिल्ममेकर्स और सिनेमा प्रेमियों के लिए खास होती है. ऑस्कर 2026 की नॉमिनेशन लिस्ट सामने आई, लेकिन इस बार जश्न के साथ-साथ निराशा भी देखने को मिली. भारतीय फिल्म ‘होमबाउंड’ के ऑस्कर की रेस से बाहर होने के बाद यह साफ हो गया कि इस साल भारत से कोई भी फिल्म अकैडमी अवॉर्ड जीतने की दौड़ में शामिल नहीं होगी. इससे बॉलीवुड और भारतीय सिनेमा से जुड़े लोगों में मायूसी होना लाजमी है.
हालांकि, यह झटका सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है. दुनिया के कई देशों की चर्चित और दमदार फिल्मों को भी इस बार ऑस्कर नॉमिनेशन में जगह नहीं मिल पाई, जबकि कुछ फिल्मों और कलाकारों की अचानक हुई एंट्री ने सबको चौंका दिया.
बड़ी जीत और बड़ी चूक
इस साल सबसे ज्यादा नामांकन पाने वाली फिल्मों में ‘One Battle After Another’ और ‘Sinners’ शामिल हैं. माना जा रहा है कि इन्हीं में से कोई एक फिल्म बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड जीत सकती है. क्रिटिक्स के मुताबिक, यह सिलसिला ‘Oppenheimer’ और ‘Anora’ जैसी बेहतरीन फिल्मों की परंपरा को आगे बढ़ाता है.
लेकिन हर साल की तरह इस बार भी कई बड़ी फिल्मों को नजरअंदाज किया गया. म्यूजिकल फिल्म ‘Wicked: For Good’ को बेस्ट पिक्चर कैटेगरी में जगह न मिलना कई लोगों के लिए हैरान करने वाला रहा. वहीं, जेम्स कैमरन की चर्चित फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म ‘Avatar: Fire and Ash’ भी ऑस्कर की दौड़ से बाहर हो गई, जबकि बॉक्स ऑफिस पर इसने अरबों की कमाई की थी.
चौंकाने वाली एंट्रीज

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












