
'Orry हैं बॉलीवुड पार्टी की जान, मगर करते हैं सभी से झगड़ा', पैपराजी का बड़ा खुलासा
AajTak
बॉलीवुड पार्टीज की जान माने गए ओरी कुछ वक्त पहले सारा अली खान से झगड़ चुके थे, जो पब्लिक में भी खूब वायरल हुई थी. अब एक पैपराजी ने कहा कि ओरी आमतौर पर सभी से झगड़ा करते रहे हैं. आखिर उन्होंने ऐसा क्यों कहा?
बॉलीवुड में आए दिन किसी ना किसी सेलेब के यहां पार्टी होती रहती है. उन पार्टीज में इंडस्ट्री के सितारों का तांता लगा रहता है. वैसे तो पार्टी में हर इंसान जान फूंक देता है. लेकिन उनमें से एक शख्स ऐसा है जो बॉलीवुड स्टार ना होने के बावजूद भी हर जगह नजर आता है.
बॉलीवुड पार्टी की शान हैं ओरी
सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले ओरी आजकल इंडस्ट्री के फेवरेट बने हुए हैं. उन्हें लगभग हर बड़े इवेंट में देखा जाता है. हर शादी, फिल्म प्रीमियर या बर्थडे पार्टी पर ओरी की मौजूदगी देखी जाती है. उन्होंने पिछले कुछ सालों के अंदर इंडस्ट्री में कई पक्के दोस्त बना लिए हैं. जिसमें से अधिक्तर स्टार किड्स जैसे जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, अनन्या पांडे, सुहाना खान, निसा देवगन के नाम भी शामिल हैं.
कुछ वक्त पहले ओरी की दोस्ती सारा अली खान से भी थी. लेकिन फिर एक विवाद के चलते, उनके बीच बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी पैदा हो गई. दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो किया. ओरी ने सारा के साथ-साथ उनके भाई इब्राहिम और मां अमृता पर भी कमेंट करना शुरू किया. इस कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर कई सारी बातें कही जा रही हैं. अलग-अलग लोग ओरी और सारा की लड़ाई के अलग-अलग वर्जन सुना रहे हैं.
क्यों झगड़ा करते रहते हैं ओरी?
हाल ही में एक बॉलीवुड पैपराजी ने हिंदी रश से बातचीत के दौरान ओरी पर बात करते हुए एक शॉकिंग खुलासा किया. उन्होंने कहा कि वैसे तो ओरी बॉलीवुड पार्टीज की जान हैं, मगर कुछ लोग इंडस्ट्री में ऐसे भी हैं जो उन्हें अपनी पार्टी में इनवाइट नहीं करना चाहते. पैप से जब पूछा गया कि उनका ओरी संग कैसा बॉन्ड है, तो उन्होंने कहा, 'वो बहुत एंटरटेन करते हैं, फुल मस्ती वाला नेचर है.'

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












