
Oppo Enco X2 Review: अपने सेग्मेंट का बेस्ट, सिर्फ बेस ही नहीं, ओवरऑल एक्सपीरिएंस जबरदस्त
AajTak
Oppo Enco X2 TWS Review: Oppo Enco X2 की कीमत लगभग 10 हजार रुपये है. इस कीमत पर ये बेहतरीन ऑडियो क्वॉलिटी देता है. हमने इसे कुछ हफ्तों तक यूज किया है. ओवरऑल यूज में हमें ये ईयरफोन्स कैसे लगे, इस रिव्यू में आपको इसके हर ऐस्पेक्ट के बारे में बताएंगे.
चीनी स्मार्टफ़ोन मेकर Oppo ने भारत में हाल ही में अपने प्रीमियम ईयरबड्स Oppo Enco X2 लॉन्च किए हैं. Oppo Enco X2 का रिव्यू इंपॉर्टेंट इसलिए भी है, क्योंकि Oppo Enco X से हमें काफ़ी प्रभावित किया था. Oppo Enco X अपने प्राइड प्वाइंट में बेहतरीन ईयरबड्स साबित हुए थे.
आइए अब जानते हैं Oppo Ecco X का नेक्स्ट जेनेरशन यानी Oppo Enco X2 की परफ़ॉर्मेंस कैसी है. भारत में Oppo Enco X2 की क़ीमत 10,999 रुपये रखी गई है. आप इन ईयरबड्स को ख़रीदना चाहते हैं तो हमारा रिव्यू ज़रूर पढ़ें आपको डिसाइड करने में आसानी होगी.
डिज़ाइन की बात करें तो Oppo Enco X के मुक़ाबले ये नया वर्जन दिखने में ज़्यादा अलग नहीं है. अगर आपने Apple AirPods देखा है तो ये कमोबेश उसी से इंस्पायर्ड लगते हैं. बड्स के स्टेम शॉर्ट हैं और ग्लॉसी फ़िनिश वाले हैं.
इन ईयर डिज़ाइन मिलता है और सिलिकॉन टिप दिए गए हैं. कंपनी का दावा है कि इनमें एंटी बैक्टेरियल स्टिंग है जो बैक्टेरिया ग्रोथ को रोकते हैं ताकि आपके कानों को नुक़सान ना पहुँचे. हालाँकि इसे हम टेस्ट नहीं कर सकते हैं कि ये कंपनी का दावा कितना सच्चा है.
Oppo Enco X2 का केस प्लास्टिक का बना है और ये भी ग्लॉसी है. केस के नीचे यूएसबी टाइप सी पोर्ट है जिससे आप इसे चार्ज कर सकते हैं. राइट साइड में पेयरिंग बटन दिया गया है. बैक साइड में Dynaudio की ब्रांडिंग दी गई है और टॉप पर Oppo लिखा है. दो चार्जिंग इंडिटेकटर हैं एक टाइप सी पोर्ट के बग़ल में है, जबकि दूसरे केस के अंदर है.
केस मज़बूत और प्रीमियम लगता है, दोनों बड्स भी देखने में प्रीमियम लगते हैं और कानों में अच्छे से फ़िट होते हैं. इसके साथ अलग अलग साइज़ के ईयर टिप्स भी मिलते हैं जो आप अपने हिसाब से लगा सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










