
Operation Ajay: इजरायल से दिल्ली पहुंची पांचवी प्लाइट, भारत आए 268 भारतीय और 18 नेपाली नागरिक
AajTak
ऑपरेशन अजय के तहत इजरायल से पांचवी फ्लाइट भारतीय नागरिकों को लेकर दिल्ली पहुंच चुकी है. स्पाइसजेट की इस फ्लाइट में 18 नेपाली नागरिक भी शामिल हैं. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इस यात्रियों की फोटो शेयर की है.
इजरायल और हमास के बीच जारी जंग के बीच इजरायल से भारतीय नागरिकों को लेकर पांचवी फ्लाइट भारत आ चुकी है. स्पाइसजेट की यह फ्लाट 286 यात्रियों को लेकर आई है, जिसमें 18 नेपाली नागरिक भी शामिल हैं. बता दें कि युद्ध लड़ रहे इजरायल से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन अजय लॉन्च किया है. इस अभियान के तहत ही भारतीयों की वतन वापसी हो रही है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर पांचवी फ्लाइट के लौटने का ऐलान किया. उन्होंने सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन के हवाई अड्डे पर यात्रियों का स्वागत करने की तस्वीरें भी साझा कीं. केरल सरकार के मुताबिक फ्लाइट से आए यात्रियों में राज्य के 22 लोग थे.
विमान में आ गई थी तकनीकी खराबी
दरअसल, पहले स्पाइसजेट के विमान A340 को सोमवार को ही लौटना था, लेकिन रविवार को तेल अवीव में उतरने के बाद विमान में तकनीकी समस्या आ गई थी. समस्या को ठीक करने के लिए विमान को जॉर्डन ले जाया गया था. समस्या ठीक करने के बाद विमान मंगलवार को तेल अवीव से लोगों को लेकर वापस लौट आया.
12 अक्टूबर को शुरू हुआ था ऑपरेशन
बता दें कि विशेष उड़ानें उन भारतीय नागरिकों की वापसी की सुविधा के लिए 12 अक्टूबर को शुरू किए गए ऑपरेशन का हिस्सा हैं, जो इजरायल में हमास के हमले के बाद अपने घर वापस लौटना चाहते हैं. तेल अवीव में भारतीय दूतावास ने पहले ही घोषणा की थी कि बेन गुरियन हवाई अड्डे से विशेष उड़ानें संचालित की जाएंगी.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










