
OpenAI ChatGPT दुनियाभर में था डाउन, अब पटरी पर लौटी सर्विस, कंपनी ने क्या कहा?
AajTak
OpenAI ChatGPT Down: गुरुवार देर रात OpenAI का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट ChatGPT डाउन हो गया. भारत समेत दुनियाभर के कई रीजन में इसकी सर्विसेस काम नहीं कर रही थी. हालांकि, अब कंपनी ने दिक्कत को दूर कर लिया है और ChatGPT पहले की तरह काम करने लगा है. कुछ दिनों पहले भी कंपनी की सर्विस आउटेज का शिकार हुई थी.
देर रात ठप होने के बाद OpenAI ChatGPT की सर्विस वापस पटरी पर लौट आई है. दुनियाभर के यूजर्स को इस आउटेज का सामना करना पड़ा है. भारत में भी यूजर्स को इस दिक्कत का सामना करना पड़ा है. ChatGPT दुनियाभर के सबसे पॉपुलर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में से एक है.
कंपनी ने कहा है कि इस समस्या को सॉल्व कर लिया है. आउटेज की दिक्कत लगभग एक घंटे रही, जिसकी वजह से ऐप्लिकेशन बार-बार फेल हो रहा था. इसका असर OpenAI प्लेग्राउंड असिस्टेंट पर भी पड़ा है. लेटेस्ट अपडेट में कंपनी ने कहा है कि इस दिक्कत को दूर कर लिया गया है.
ग्लोबल आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म Downdetector पर भी OpenAI ChatGPT के डाउन होने की शिकायत लोगों ने की है. इस प्लेटफॉर्म पर रात 9.45 बजे 470 लोगों ने सर्विस के डाउन होने के शिकायत की थी. 80 परसेंट लोगों को ChatGPT से जुड़ी दिक्कत हो रही थी. वहीं 17 परसेंट लोगों को वेबसाइट पर दिक्कत हो रही थी. 3 परसेंट ऐप्स यूजर्स इस आउटेज से प्रभावित थे.
यह भी पढ़ें: OpenAI लेकर आई सर्च इंजन, जानें SearchGPT की खासियत
OpenAI ने रात 9.21 बजे (PDT) भारतीय समयानुसार रात 9.51 बजे इस दिक्कत को माना और कहा कि वे इसकी जांच कर रहे हैं. इस दौरान यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसे लेकर शिकायत करना शुरू कर दिया. OpenAI की सर्विस पहले भी आउटेज का शिकार हो चुकी है.
हालांकि, इस बार कंपनी ने तेजी दिखाते हुए कुछ ही वक्त में इस दिक्कत को दूर कर लिया है. अब आप को ChatGPT यूज करने में कोई दिक्कत नहीं होगी. बता दें कि हाल में माइक्रोसॉफ्ट आउटेज काफी ज्यादा चर्चा में रहा था. CrowdStrike के एक अपडेट के बाद दुनियाभर में Microsoft की कई सर्विसेस ठप हो गई थी.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










