
OnePlus Nord CE 3 Lite Review: पुराने फोन का नया अवतार, 108MP कैमरा और OS अच्छा है
AajTak
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G Review: वनप्लस ने 20 हजार रुपये के बजट में नया फोन लॉन्च किया है. ये फोन 108MP कैमरा सेटअप के साथ आता है. अगर आप स्पेसिफिकेसन्स और डिजाइन देखेंगे, तो पता चलेगा कि ये फोन Realme 10 Pro 5G का ही रिब्रांडेड वर्जन है, जिसमें कुछ बदलाव किए गए हैं. क्या ये स्मार्टफोन आपको खरीदना चाहिए? आइए इस रिव्यू में तलाशते हैं इसका जवाब.
OnePlus ने मार्केट में Apple iPhone के उस विकल्प के रूप में एंट्री की थी, जो Android पर काम करता था. मगर वक्त के साथ कंपनी ने अपनी मार्केटिंग स्ट्रैटजी में परिवर्तन किया. कंपनी ने Nord सीरीज को लॉन्च किया. इस सीरीज का लेटेस्ट फोन OnePlus Nord CE 3 Lite है. अगर आप Realme 10 Pro के बारे में जानते हैं तो आपको हैरानी होगी. ऐसा क्यों कह रहे हैं, आप इस रिव्यू में जानेंगे.
कंपनी ने इस फोन को नए OS के साथ लॉन्च किया है. पिछले कुछ वक्त से हम इस फोन को यूज कर रहे हैं. सवाल है कि क्या आपको ये फोन खरीदना चाहिए? इस रिव्यू में हम इस पर ही बात करेंगे, लेकिन उससे पहले एक नजर डालते हैं स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स पर.
डिस्प्ले- 6.72-inch का LCD स्क्रीन OS- Android 13, OxygenOS 13.1प्रोसेसर- Qualcomm Snapdragon 695 5Gकैमरा- 108MP + 2MP + 2MP फ्रंट कैमरा- 16MP बैटरी- 5000mAh, 67W बैटरी
फोन का डिजाइन किसी दूसरे मिड रेंज फोन जैसा ही है. इसमें कुछ नया नहीं मिलता है, लेकिन ब्रांड ने OnePlus टच देने की अच्छी कोशिश की है. अगर OnePlus का लोगो इसमें ना हो तो शायद आप इस फोन को Realme 10 Pro के साथ धोखा खा सकते हैं, लेकिन रियर पैनल ग्लॉसी फिनिश के साथ आता है.
इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, लेकिन दूरे से कैमरा मॉड्यूल सिर्फ दो कैमरे होल जैसा दिखता है. साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है. स्मार्टफोन बॉक्सी डिजाइन के साथ आता है. इसमें फ्लैट स्क्रीन मिलती है. कुल मिलाकर फोन का डिजाइन बहुत ऐट्रैक्टिव नहीं है, लेकिन कलर लोगों का ध्यान जरूर खींचता है.
फोन में 6.72-inch का IPS LCD डिस्प्ले मिलता है. स्क्रीन की क्वालिटी अच्छी है. लो लाइट और डे लाइट दोनों ही कंडीशन में विजिबिलिटी अच्छी है. वहीं कलर एक्सपोजर भी अच्छा है. स्क्रीन एक्सपीरियंस अच्छा है, लेकिन इस बजट में कुछ कंपनियों के फोन में OLED या AMOLED का ऑप्शन मिल जाता है. वनप्लस इससे बेहतर विकल्प दे सकता था.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










