
OnePlus Community Sale शुरू, सस्ते में खरीद सकते हैं फोन और टैबलेट, इतना है डिस्काउंट
AajTak
OnePlus Community Sale: वनप्लस ने कम्युनिटी सेल का ऐलान कर दिया है. इस सेल का फायदा उठाकर आप कई स्मार्टफोन्स को सस्ते में खरीद सकते हैं. इस सेल में OnePlus 10 Pro, OnePlus Pad और दूसरे प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट मिल रहा है. कंपनी जल्द ही OnePlus 12 को भी लॉन्च करने वाली है. आइए जानते हैं इस सेल की डिटेल्स.
सस्ते में स्मार्टफोन खरीदना हो या फिर टैबलेट आप वनप्लस सेल का फायदा उठा सकते हैं. कंपनी ने OnePlus Community Sale का आयोजन किया है, जिसमें ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट पर डील्स और डिस्काउंट मिल रहा है. जल्द ही कंपनी OnePlus 12 को भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने वाली है.
इसकी लॉन्चिंग से पहले कंपनी दूसरे फोन्स पर आकर्षक डील दे रही है. OnePlus 10 Pro को आप आकर्षक कीमत पर खरीद सकते हैं. इसके अलावा OnePlus Nord CE 3 पर भी ऑफर मिल रहा है. कंपनी के पहले टैबलेट OnePlus Pad को और OnePlus Buds Pro 2 को भी आप अफोर्डेबल प्राइस पर खरीद पाएंगे.
OnePlus 10 Pro को कंपनी ने मार्च 2022 में लॉन्च किया था. ये फोन 66,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था, जो अब 61,999 रुपये में मिल रहा है. हालांकि, ये बेनिफिट उन्हीं यूजर्स को मिलेगा, जो फोन ICICI बैंक कार्ड या One Card के जरिए पेमेंट करके खरीदेंगे. ये हैंडसेट Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ आता है.
ये भी पढ़ें- OnePlus 12 5G की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, साथ में आएगा सस्ता वेरिएंट OnePlus 12R
इसमें 12GB RAM और 256GB तक स्टोरेज मिल रहा है. इसमें 48MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. हैंडसेट को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W की SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है.
OnePlus Pad को कंपनी ने इस साल अप्रैल में लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 37,999 रुपये है. इसे आप 5000 रुपये के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. ये टैबलेट भी ICICI बैंक और One Card के ऑफर के साथ आता है. इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन, Dimensity 9000 प्रोसेसर और 9150mAh की बैटरी मिलती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










