
OnePlus 9, OnePlus 9R और OnePlus 9 Pro कल हो रहे हैं लॉन्च, जानें इनके बारे में
AajTak
OnePlus 9 Series के लिए कल यानी 23 मार्च को वर्चुअल इवेंट है. इस इवेंट के दौरान कंपनी OnePlus 9 सीरीज के साथ स्मार्ट वॉच भी लॉन्च करेगी.
OnePlus 9 सीरीज भारत में कल यानी 23 मार्च को लॉन्च हो रहे हैं. लॉन्च से पहले OnePlus 9, OnePlus 9 Pro की तस्वीरें कंपनी ने खुद जारी कर दी हैं. इसके अलावा पहले ही इसके कई फीचर्स और स्पेसफिकेशन्स सामने आ चुके हैं. OnePlus 9 सीरीज में OnePlus 9, OnePlus 9 Pro और OnePlus 9R 5G शामिल हैं. इस बार कंपनी ने Hasselblad के साथ पार्टनरशिप की है. इस वजह से हमें इन स्मार्टफोन्स में बढ़िया कैमरा देखने को मिल सकता है. इस सीरीज में पहली बार अफोर्डेबल स्मार्टफोन OnePlus 9R को लॉन्च किया जा रहा है. इस सीरीज का टॉप वेरिएंट स्मार्टफोन OnePlus 9 Pro होगा. इसके साथ एक रेगुलर स्मार्टफोन OnePlus 9 और एक बजट स्मार्टफोन OnePlus 9R को पेश किया जाएगा. OnePlus 9R 5G के टीजर से ये साफ है कि ये फोन गेमिंग के लिए खास होगा और इसमें एयर ट्रिगर भी दिए जा सकते हैं.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










