
OnePlus 8T की कीमत भारत में घटी, अब पहले से हुआ इतना सस्ता
AajTak
OnePlus 8T की कीमत भारत में घटा दी गई है. ऐसे में ये फोन अब OnePlus 9R से सस्ता हो गया है. इस स्मार्टफोन को 42,999 रुपये की शुरुआती कीमत में भारत में लॉन्च किया गया था.
OnePlus 8T की कीमत भारत में घटा दी गई है. ऐसे में ये फोन अब OnePlus 9R से सस्ता हो गया है. इस स्मार्टफोन को 42,999 रुपये की शुरुआती कीमत में भारत में लॉन्च किया गया था. हालांकि, अब इसकी कीमत 4,000 रुपये तक घटा दी गई है. OnePlus 8T को पिछले साल अक्टूबर में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था. वहीं, OnePlus 9R को OnePlus 9 सीरीज के साथ लॉन्च किया गया था और ये स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर के साथ आता है. ये प्रोसेसर 8T के स्नैपड्रैगन 865 से बेहतर है, हालांकि, अब तक ये OnePlus 8T से सस्ते में उपलब्ध था. OnePlus ने OnePlus 8T की कीमत भारत में 4,000 रुपये तक घटा दी है. ऐसे में इसके 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत अब 42,999 रुपये से घटकर 38,999 रुपये हो गई है. इसी तरह 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत अब 45,999 रुपये की जगह 41,999 रुपये हो गई है.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










