
OnePlus 11 5G पर बंपर ऑफर, कई हजार का मिल रहा डिस्काउंट, Amazon पर मिल रही डील
AajTak
OnePlus 11 5G Price in India: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर बंपर ऑफर मिल रहा है. इस ऑफर का फायदा उठाकर आप OnePlus के फ्लैगशिप स्मार्टफोन को आकर्षक कीमत पर खरीद सकते हैं. ये फोन फ्लैट डिस्काउंट और कूपन ऑफर के साथ मिल रहा है. कंपनी ने इस फोन को पिछले साल फ्लैगशिप डिवाइस के रूप में लॉन्च किया था. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
OnePlus के फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है. हालांकि, ये डिस्काउंट इस साल के फ्लैगशिप फोन पर नहीं बल्कि पिछले साल लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर है. यानी OnePlus 11 5G पर बंपर डिस्काउंट है. इस फोन को आप ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon से खरीद सकते हैं.
स्मार्टफोन फिलहाल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 54,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट है. इस पर कूपन डिस्काउंट भी मिल रहा है. इसमें आपको Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर मिलता है. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की कीमत, ऑफर और दूसरी डिटेल्स.
OnePlus 11 5G पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है. ये स्मार्टफोन 54,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट है और ये 56,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था. स्मार्टफोन पर 2000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा फोन पर 4000 रुपये का कूपन डिस्काउंट मौजूद है.
यह भी पढ़ें: OnePlus Nord CE4 भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 5,500mAh बैटरी, जानें कीमत-फीचर्स
इसके लिए आपको किसी बैंक ऑफर या कार्ड की जरूरत नहीं है. आपको सिर्फ कूपन के विकल्प पर क्लिक करना होगा. इसके बाद फोन की कीमत घटकर 50,999 रुपये हो जाती है. ये कीमत स्मार्टफोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है. हालांकि, 16GB RAM वेरिएंट पर कोई कूपन डिस्काउंट नहीं है.
स्मार्टफोन 6.7-Inch के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस मिलता है. स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 पर काम करता है. हैंडसेट Android 13 पर बेस्ड Oxygen OS पर काम करता है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










