
OnePlus का धमाका! 48MP कैमरे के साथ लॉन्च किया सस्ता 5G स्मार्टफोन, कीमत 20 हजार रुपये से कम
AajTak
OnePlus Nord N300 Launched: कंपनी ने अपने अफोर्डेबल स्मार्टफोन OnePlus Nord N300 को लॉन्च कर दिया है. ये स्मार्टफोन कई शानदार फीचर्स के साथ आता है. इसकी कीमत भी कंपनी ने 20 हजार रुपये से कम रखी है. इसमें 6.65-इंच की HD+ LCD स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी गई है.
OnePlus ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन OnePlus Nord N300 को लॉन्च कर दिया है. OnePlus Nord N200 5G के अगले वर्जन के तौर पर इसे पेश किया गया है. इसकी कीमत 20 हजार रुपये से कम रखी गई है. इस फोन में MediaTek Dimensity 810 5G चिपसेट दिया गया है.
OnePlus Nord N300 के स्पेसिफिकेशन्स
OnePlus Nord N300 में 6.65-इंच की HD+ LCD स्क्रीन दी गई है. इसका रिफ्रेश रेट 90Hz का है. फोन में MediaTek Dimensity 810 चिपसेट दिया गया है. इसमें 4GB रैम के साथ 64GB का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है.
फोटोग्राफी की बात करें तो इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 48-मेगापिक्सल का है. इसके साथ 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है. फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.
इस डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है. ये स्मार्टफोन Android 13-बेस्ड OxygenOS 13 पर काम करता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G SA/NSA, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.1 और एक USB Type-C पोर्ट दिया गया है.
OnePlus Nord N300 की कीमत और उपलब्धता

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











