
Omicron: शादियों के सीजन के बीच बढ़ते ओमिक्रॉन के केस? हैल्थ एक्सपर्ट ने बताईं सावधानियां
AajTak
ओमिक्रॉन को बताया जा रहा है 'वैरिएंट ऑफ कन्सर्न'. कोरोना के इस नए वैरिएंट को लेकर दुनिया में खौफ बढ़ता जा रहा है. विश्व में अब तक 3000 से ज्यादा केस दर्ज किए गए हैं. वैज्ञानिकों ने बताया नया वैरिएंट कितना खतरनाक होगा? इस बारे में अभी सबूत उपलब्ध नहीं है. हालांकि, अभी शुरुआत में यही रिपोर्ट है कि इस वैरिएंट के कारण अभी अस्पताल में एडमिट होने की जरूरत नहीं आई है. ये कितनी तेजी से फैलता है, इसकी जांच सामने आने में कम से कम 7 से 10 दिन लगेंगे. WHO का कहना है कि यह वैरिएंट ना सिर्फ तेजी से फैल सकता है, बल्कि वैक्सीन की प्रभावशीलता को भी कम कर सकता है. वहीं आखिर क्या कारण है कि ओमिक्रॉन के केस बढ़ रहे हैं. इस पर आजतक से डॉ मोहसिन वली, फिजिशियन, गंगा राम हॉस्पिटल ने बात की जहां उन्होंने इसको लेकर कई सावधानियां बताईं. देखें ये वीडियो.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











