
Omicron और XE वैरिएंट पर प्रभावी है स्पुतनिक-V और स्पुतनिक लाइट, रूस का दावा
AajTak
रूस की ओर से दावा किया गया है कि कोरोना के वैरिएंट Omicron और XE पर स्पुतनिक-V और स्पुतनिक लाइट के साथ-साथ नोजल वैक्सीन प्रभावी है. रूस के गमलेया सेंटर (Gamaleya Center) के प्रोफेसर अलेक्जेंडर गिंट्सबर्ग (Alexander Gintsburg) ने ये जानकारी दी.
कोरोना के वैरिएंट Omicron और XE पर स्पुतनिक-V और स्पुतनिक लाइट के साथ-साथ नोजल वैक्सीन प्रभावी है. रूस के गमलेया सेंटर (Gamaleya Center) के चीफ प्रोफेसर की ओर से ये दावा किया गया है. प्रोफेसर अलेक्जेंडर गिंट्सबर्ग (Alexander Gintsburg) ने कहा कि XE वैरिएंट BA.1 और BA.2 का संयुक्त रूप है और स्पुतनिक दोनों के खिलाफ प्रभावी है.
एक्सई (XE): कोरोना का नया वैरिएंट XE ओमिक्रॉन के 2 सब लीनेज BA.1 और BA.2 का रीकॉम्बिनेंट स्ट्रेन है. वर्तमान स्थिति को देखते हुए यह कहना मुश्किल है कि ये वैरिएंट कितना खतरनाक होगा. दुनिया के कुछ देशों में इस वैरिएंट के केस सामने आ चुके हैं.
बता दें कि एक अप्रैल को रूसी वैक्सीन स्पूतनिक का अब नेजल वर्जन सामने आया था. रूस की तरफ से बताया गया है कि उसने दुनिया की पहली नेजल वैक्सीन का निर्माण कर दिया है. ये स्पूतनिक वैक्सीन का ही एक नया रूप है.
लंबे समय से रूस द्वारा इस नेजल वैक्सीन का ट्रायल चल रहा था. कुछ दूसरे देश भी इस दिशा में काम कर रहे थे. लेकिन सबसे पहले सफलता हासिल करने वाला देश अब रूस बन गया है. कहा जा रहा है कि नेजल वैक्सीन के आने से कोरोना के खिलाफ जारी दुनिया की ये जंग और ज्यादा आसान हो सकती है. अब जानकारी के लिए बता दें कि नेजल वैक्सीन नाक के जरिए दी जाती है. इसे इंट्रानेजल वैक्सीन भी कहा जाता है. जो वैक्सीन मांसपेशियों में इंजेक्शन के जरिए दी जाती है, वो इंट्रामस्कुलर वैक्सीन होती है. बताया जा रहा है कि ये नेजल वैक्सीन एक स्प्रे की तरह दी जा सकती है.
भारत भी कर रहा तैयारी
वैसे भारत भी कोरोना के खिलाफ एक नेजल वैक्सीन तैयार कर रहा है. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कई मौकों पर इसका जिक्र कर चुके हैं. ये वैक्सीन भारत बायोटेक द्वारा वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन (WUSM) के साथ मिलकर तैयार की जा रही है. इंजेक्शन वाली वैक्सीन की तुलना में इसके ज्यादा फायदे माने जा रहे हैं. एक्सपर्ट ये भी कह रहे हैं कि इस वैक्सीन का लोगों पर कम साइड इफेक्ट रहेगा और इसकी वजह से इंजेक्शन और सुई का कचरा भी कम रहेगा.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







