
OMG! 4400 साल पुरानी ऐतिहासिक जगह की खुदाई में मिलीं शॉकिंग चीजें- PHOTOS
AajTak
Secret Chambers Found in Excavation: 4400 साल पहले बनाए गए एक पिरामिड की खुदाई की गई. जिसमें कई सीक्रेट कमरे मिले हैं. इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं. जो कई गहरे राज खोलती हैं.
ऐतिहासिक जगहों की खुदाई के दौरान हमेशा ही इतिहास में दफन राज खुलते हैं. ऐसी ही खुदाई एक 4400 साल पुराने ऐतिहासिक स्थान पर की गई. इसमें जो मिला, वो देख हर कोई हैरान रह गया. हजारों साल पहले लोग किस तरह रहा करते थे, इसका भी पता चला है. ये खुदाई मिस्र के पिरामिड में हुई. इसके भीतर सीक्रेट चैंबर्स मिले हैं. जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं. अक्सर पिरामिड के बारे में सोचकर लोगों को जहन में महज एक ट्रायंगल शेप की आकृति आती है. इसके भीतर क्या कुछ होता है, उस बारे में कभी कोई कुछ सोच ही नहीं पाता. लेकिन बीते कुछ वर्षों से इनकी खुदाई हो रही है.
साहुरा के पिरामिड में पुरातत्वविदों को हाल में ही पांचवें राजवंश के मिस्र के फिरौन साहुर के लिए बनाई गई संरचना के भीतर कई कमरे मिले हैं. साल 2019 से 47 मीटर ऊंचे इस पिरामिड को और अधिक ढहने से रोकने और भीतर के कमरों को साफ करने के लिए एक पुनर्स्थापना परियोजना चल रही है. इसी के तहत टीम ने एक ऐसे कॉरिडोर को साफ किया, जो पहले बंद रहा करता था. जब इसे खोला गया, तो अंदर नए चैंबर मिले.
ऐसा माना जा रहा है कि इंसानों ने इन जगहों को हजारों सालों से नहीं देखा है. पिरामिड की खुदाई सबसे पहले साल 1836 में ब्रिटिश इंजीनियर जॉन शे पेरिंग ने की थी.
पेरिंग को खोज के लिए विस्फोटक जैसे विनाशकारी तरीकों का इस्तेमाल करने और आंतरिक संरचनाओं को नुकसान पहुंचाने के लिए जाना जाता है. इस बार वुर्जबर्ग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पिरामिडों का सर्वेक्षण करने और इसकी संरचना को संरक्षित करने में मदद करने के लिए योजना बनाई. इसके लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है.
साहुरा का पिरामिड अबुसिर के कब्रिस्तान में स्थित है, जो प्राचीन मिस्र के पांचवें राजवंश के फिरौन का दफन स्थल था. ये पिरामिड कई तरह के पत्थरों के इस्तेमाल से बना है. हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि जब पहली बार इसे बनाया गया था, तब यह दिखने में अलग होगा. इसका बाहरी हिस्सा चिकने किनारे वाले चूना पत्थर की ढलाई वाले पत्थरों से बना होगा.

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.









