
Olympics में गोल्ड जीतते ही मिला शादी का प्रपोजल, क्या बोली महिला एथलीट? VIDEO
AajTak
ओलंपिक 2024 में चीन की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी Huang Yaqiong ने मिक्स्ड डबल्स में साथी खिलाड़ी Zheng Siwei के साथ गोल्ड मेडल जीता. इसके ठीक बाद वह अभी इस खुशी में झूम ही रही थी कि बडमिंटन टीम के एक अन्य साथी Liu Yuchen ने सबके सामने उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर दिया.
इस समय जारी पेरिस 2024 ओलंपिक और पैरालंपिक खेल फ्रांस में आयोजित अब तक का सबसे बड़ा आयोजन है. ओलंपिक खेल 26 जुलाई से शुरु हुए हैं और 11 अगस्त तक चलेंगे. इस दौरान होने वाला हर खेल और उसमें जीत- हार इतिहास में दर्ज हो जाएंगे. इस समय हर दिन अलग- अलग देशों से अलग- अलग स्पोर्ट में खिलाड़ियों की जीत की खबरें आ रही हैं. हालांकि कुछ विवाद भी हुए हैं लेकिन शुक्रवार को जो हुआ वो कमाल था.
दरअसल, चीन की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी Huang Yaqiong ने मिक्स्ड डबल्स में साथी खिलाड़ी Zheng Siwei के साथ गोल्ड मेडल जीता. इसके ठीक बाद वह अभी इस खुशी में झूम ही रही थी कि बडमिंटन टीम के एक अन्य साथी Liu Yuchen ने सबके सामने उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर दिया
लियू उनका बॉयफ्रेंड था. वह इस प्रपोजल से झूम उठी और न नहीं कर पाई. इसी खूबसूरत पल का एक वीडियो कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. हुआंग ने झेंग सिवेई के साथ मिलकर मिक्स डबल में दक्षिण कोरिया की किम वोन हो और जियोंग ना युन को 21-8 21-11 से हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया ही था कि उन्हें ये दोहरी खुशी मिल गई.
वीडियो वायरल हुआ तो लोग इसपर ढेरों कमेंट करने लगे. एक ने कहा- ये कितना प्यारा है. एक अन्य यूजर ने कहा- इसे कहते हैं सही वक्त पर सही जगह पर प्यार का इजहार करना. इसके अलावा भी दोनों के फैंस ने वीडियो शेयर किए और खुशी जाहिर की.
बताते चलें कि पेरिस ओलंपिक के आठवें दिन यानी 3 अगस्त (शनिवार) को भी भारतीय खिलाड़ी अपना दमखम दिखा रहे हैं. भारतीय खिलाड़ी शूटिंग, तीरंदाजी, बॉक्सिंग, गोल्फ, सेलिंग जैसे इवेंट्स में भाग ले रहे हैं. शूटिंग में मनु भाकर से गोल्ड मेडल की आस है. तीरंदाजी में दीपिका कुमारी और भजन कौर से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है. भारत ने पेरिस ओलंपिक में अब तक 3 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










