
Ola Scooter की सेल आज से शुरू; 1,000 शहरों में होगी डायरेक्ट डिलीवरी
AajTak
Ola Scooter की बिक्री World EV Day से एक दिन पहले बुधवार से शुरू हो गई. कंपनी ने Ola S1 और Ola S1 Pro दोनों की बिक्री शुरू की. इनकी डिलिवरी देश के 1,000 शहरों में होगी, जानें सब कुछ...
Ola ने अपने इलेक्ट्रिक Ola Scooter की सेल आज से शुरू कर दी है. World EV Day से ठीक एक दिन पहले शुरू हुई ये सेल स्टॉक के रहने तक जारी रहेगी. कैसे खरीदें ये स्कूटर जानें पूरी डिटेल... Ola Scooter के दो मॉडल की बिक्री शुरू हुई है. इसमें Ola S1 की एक्स-शोरूम प्राइस 99,999 रुपये और Ola S1 Pro की प्राइस 1,29,999 रुपये है. इसे खरीदने की पूरी प्रोसेस डिजिटल है. ग्राहक को इसके लिए किसी स्टोर में जाने की जरूरत नहीं. Ola Scooter खरीदने वालों को केन्द्र सरकार की ओर से दी जाने वाली FAME-2 सब्सिडी दी जाएगी. साथ ही राज्य सरकारों द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी भी दी जाएगी. इस तरह दिल्ली में Ola S1 की कीमत 85,009 रुपये और गुजरात में 79,000 रुपये होगी.
पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











