
Odisha Crime: पुरानी दुश्मनी के चलते किया था मर्डर, अब अदालत ने पांच लोगों को सुनाई उम्रकैद की सजा
AajTak
अतिरिक्त सरकारी अभियोजक सौभाग्य कुमार मिश्रा ने बताया कि इस मामले में पुलिस सहित 16 गवाहों के बयान दर्ज करने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुनाया है. पांचों आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गई है.
ओडिशा के गंजम जिले की एक अदालत ने हत्या के एक मामले में फैसला सुनाते हुए पांच लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है. मामला 55 वर्षीय व्यक्ति की हत्या से जुड़ा है. जिसके लिए दो भाइयों सहित पांच लोगों को आजीवन कारावास मिला है.
अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (ADJ) इंदु शर्मा ने सोमवार को यहां बिजीपुर इलाके के निवासी केदार दास (25), उसके भाई सुशांत (23), कान्हू दास (26), बापी दास (25) और सुधीर दास (23) को त्रिनाथ दास की हत्या का दोषी ठहराया.
इसके बाद उम्रकैद की सजा का ऐलान करते हुए अदालत ने उनमें से हर एक पर 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया.
अतिरिक्त सरकारी अभियोजक सौभाग्य कुमार मिश्रा ने पीटीआई को बताया कि इस मामले में पुलिस सहित 16 गवाहों के बयान दर्ज करने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुनाया है.
दोषियों ने पुरानी दुश्मनी के कारण 27 मई, 2020 को बिजीपुर इलाके में अपने घर के पास धारदार हथियार से त्रिनाथ की हत्या कर दी थी.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











