
Odisha Crime: एनेस्थीसिया का ओवरडोज देकर पत्नी की हत्या, पति, दो गर्लफ्रेंड के साथ गिरफ्तार
AajTak
भुवनेश्वर में एक फार्मासिस्ट ने अपनी दो गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी को एनेस्थीसिया की अधिक मात्रा देकर हत्या कर दी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साजिश का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने तीनों गिरफ्तार कर लिया. डीसीपी पिनाक मिश्रा ने बताया कि प्रद्युम्न ने 2020 में सुभाश्री से शादी की थी. लेकिन शादी के बाद से ही वह अपनी पत्नी को प्रताड़ित कर रहा था.
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक 24 वर्षीय फार्मासिस्ट ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. इस हत्या में उसका साथ आरोपी की दो गर्लफ्रेंड ने भी दिया. तीनों ने जबरन मिलकर एनेस्थीसिया की ओवरडोज दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.
पुलिस के मुताबिक, 28 अक्टूबर को हुई इस घटना का खुलासा तब हुआ जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ संदिग्ध तथ्य सामने आए. आरोपी फार्मासिस्ट प्रद्युम्न कुमार और उसकी गर्लफ्रेंड्स, रोजी पात्रा और इजिता भूयन को गिरफ्तार किया गया है, दोनों महिलाएं नर्स हैं.
महिला की हत्या के आरोप में पति और दो नर्स गिरफ्तार
भुवनेश्वर के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डीसीपी) पिनाक मिश्रा ने बताया कि प्रद्युम्न ने 2020 में सुभाश्री से शादी की थी. लेकिन शादी के बाद से ही वह उसे प्रताड़ित कर रहा था. पिछले छह महीनों से सुभाश्री अपने माता-पिता के घर खोरदा में रह रही थी. पुलिस के अनुसार, प्रद्युम्न की मुलाकात इजिता से पिछले साल हुई और दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए. मार्च में उसने रोजी से भी मुलाकात की और तीनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई. इसके बाद, उन्होंने सुभाश्री की हत्या की साजिश रची.
पुलिस का कहना है कि 27 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे प्रद्युम्न सुभाश्री को रोजी के सामपुर इलाके स्थित घर ले गया, जहां उसे एनेस्थीसिया की अधिक मात्रा दी गई. बेहोश सुभाश्री को 28 अक्टूबर को कैपिटल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रद्युम्न ने डॉक्टरों से कहा कि उसने आत्महत्या करने की कोशिश की थी. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम में पता चला कि उसकी मौत एनेस्थीसिया की उच्च मात्रा के कारण हुई, जिससे पुलिस को शक हुआ और मामले की जांच शुरू हुई.
एनेस्थीसिया का ओवर डोज देने से हुई थी महिला की मौत

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









