
Nz Vs Ind 2nd ODI: रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया की हार, लेकिन कप्तान मिताली ने बनाया ‘महारिकॉर्ड’
AajTak
कप्तान मिताली राज के शानदार अर्धशतक के बावजूद टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में जीत हासिल करने में नाकाम साबित हुई. भारत ने अभी तक इस दौरे पर तीन मैच खेले हैं और तीनों में ही हार मिली है.
Nz Vs Ind 2nd ODI: महिला विश्वकप से ठीक पहले न्यूजीलैंड में खेली जा रही वनडे सीरीज़ के दूसरे मुकाबले में भी टीम इंडिया की हार हुई है. टीम इंडिया की ओर से 270 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया गया था, जिसके बाद न्यूजीलैंड की टीम ने भी बढ़िया प्रदर्शन किया और अंत में मैच पूरी तरह फंस गया था. लेकिन शतक जड़ने वालीं एमिला केर के दम पर न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को हरा ही दिया. टीम इंडिया ने बनाया था बड़ा स्कोर भारतीय टीम को इस मुकाबले में बढ़िया शुरुआत मिली थी, शेफाली वर्मा और मेघना की जोड़ी ने 61 रन स्कोर पर लगाए. ओपनर मेघना ने 49 रनों की पारी खेली, लेकिन टीम इंडिया को बड़े स्कोर की तरफ मिडिल ऑर्डर ने पहुंचाया. कप्तान मिताली राज ने एक बार फिर साबित किया कि वह इस उम्र में भी टीम इंडिया की सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं. मिताली राज ने नाबाद 66 रनों की पारी खेली, उनका साथ ऋचा घोष ने दिया जिन्होंने तेज रफ्तार से 65 रन बनाए और अपनी पारी में 6 चौके, 1 छक्का भी जड़ा. इन पारियों के दम पर ही टीम इंडिया ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 270 रनों का स्कोर बनाया. The Kerr sisters avoid final-over drama and combine to claim victory in the second ODI! Jess hits the winning runs to back up an outstanding 119* from Amelia and the White Ferns take a 2-0 series lead!#NZvIND pic.twitter.com/ITXdR423fu

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












