
NYT में सिसोदिया की जमकर तारीफ, बीजेपी बोली- खालिस्तानी को पैसे देकर लिखवाया लेख
AajTak
दिल्ली के डिप्टी सीएम सिसोदिया पर छापे और अमेरिकी अखबार में छपे लेख पर आप और बीजेपी आमाने-सामने आ गई है. उधर अमेरिका के न्यूयार्क टाइम्स में छपे लेख पर भी बीजेपी और AAP में दंगल तेज है. सीएम केजरीवाल ने न्यूयॉर्क टाइम्स में छपे शिक्षा मॉडल की तारीफ से छापे को जोड़ा तो बीजेपी ने लेख पर सवाल खड़ा कर दिया. बीजेपी नेता बिधूड़ी ने आरोप लगाया कि खालिस्तानियों को पैसा देकर लेख छपवाया गया. एक ही लेख न्यूयॉर्क टाइम्स और खलीज टाइम्स में है. देखें

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











