
Nupur Sharma Controversy: देश में हुई हिंसा पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने साधा निशाना, देखें
AajTak
नूपुर शर्मा के बयान और जुमे की नमाज के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में हुई हिंसा पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आजतक से खास बातचीत की है. दिग्विजय सिंह ने हिंसा और उसके बाद बुलडोजर की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा है कि इस तरह की हिंसा से सिर्फ और सिर्फ भाजपा को ही फायदा होगा. कांग्रेस नेता दिग्वजिय सिंह ने नूपुर शर्मा के बयान पर कहा कि दुनिया में जो बदनामी हुई है, उसके लिए प्रधानमंत्री जिम्मेदार हैं. उन्होंने कहा कि स्पेंशन तो ठीक है. वह तो पार्टी का कदम हो गया लेकिन उससे जो रिएक्शन पूरे विश्व में हुआ है, जो बदनामी हुई है, उसके लिए जवाबदेह प्रधानमंत्री हैं. देखें दिग्विजय सिंह का बयान.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











