
NSA अजीत डोभाल ने की पुतिन से मुलाकात, रूसी राष्ट्रपति ने ब्रिक्स समिट के लिए दिया पीएम मोदी को न्योता
AajTak
यूक्रेन विवाद का समाधान खोजने के लिए नए सिरे से किए जा रहे प्रयासों के बीच NSA अजीत डोभाल ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की. ये मुलाकात ब्रिक्स (ब्राजील-रूस-भारत-चीन-साउथ अफ्रीका) देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के सम्मेलन के दौरान हुई. इस दौरान पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अगले महीने होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए रूस आने का न्योता दिया. रूसी राष्ट्रपति ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान 22 अक्टूबर को पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक का भी प्रस्ताव रखा.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सेंट पीटर्सबर्ग के कोंस्टैंटिनोव्स्की पैलेस में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल के साथ मीटिंग की. बातचीत के दौरान पुतिन ने भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी के विकास पर चर्चा की. साथ ही द्विपक्षीय संबंधों में सुरक्षा मुद्दों के महत्व पर जोर दिया. पुतिन ने इस क्षेत्र में संवाद बनाए रखने के लिए भारत का धन्यवाद दिया.
बता दें कि यूक्रेन विवाद का समाधान खोजने के लिए नए सिरे से किए जा रहे प्रयासों के बीच NSA अजीत डोभाल ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की. ये मुलाकात ब्रिक्स (ब्राजील-रूस-भारत-चीन-साउथ अफ्रीका) देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के सम्मेलन के दौरान हुई.
इस दौरान पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अगले महीने रूस के कजान में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए रूस आने का न्योता दिया. इसके साथ ही रूसी राष्ट्रपति ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान 22 अक्टूबर को पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक का भी प्रस्ताव रखा. रूसी मीडिया ने पुतिन के हवाले से कहा कि हम अपने अच्छे दोस्त पीएम मोदी का इंतजार कर रहे हैं और उन्हें शुभकामनाएं. इस पर NSA अजीत डोभाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आभार व्यक्त किया.
इससे पहले अजीत डोभाल ने अपने रूसी समकक्ष सर्गेई शोइगु के साथ व्यापक बातचीत की और पारस्परिक हितों के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की. डोभाल और शोइगु के बीच बातचीत पर रूस में भारतीय दूतावास ने कहा कि दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की समीक्षा की और आपसी हितों के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की. डोभाल की रूस यात्रा पीएम मोदी द्वारा यूक्रेन की यात्रा के ढाई सप्ताह बाद हुई है.
बता दें कि ज़ेलेंस्की के साथ अपनी बातचीत में पीएम मोदी ने कहा था कि यूक्रेन और रूस दोनों को युद्ध को समाप्त करने के लिए बिना समय बर्बाद किए एक साथ बैठना चाहिए और भारत क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए "सक्रिय भूमिका" निभाने के लिए तैयार है. प्रधानमंत्री ने कहा था कि भारत संघर्ष की शुरुआत से ही शांति के पक्ष में रहा है और वह संकट के शांतिपूर्ण समाधान के लिए व्यक्तिगत रूप से योगदान देना चाहेंगे.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








