
Nothing Phone (2) को लेकर बड़ा अपडेट, Flipkart पर इस दिन से शुरू होंगे प्री-ऑर्डर
AajTak
Nothing Phone (2) को भारत और ग्लोबल मार्केट में 11 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने इस हैंडसेट के कुछ स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है, जिन्हें ब्रांड की तरफ से भी कंफर्म किया जा चुका है. इसके प्री-ऑर्डर के लिए 2000 रुपये की पेमेंट करनी होगी. आइए डिटेल्स में जानते हैं इस अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में.
Nothing Phone (2) स्मार्टफोन की लॉन्च डेट का ऑफिशियल ऐलान हो चुका है. लेटेस्ट जानकारी में बताया है कि Nothing Phone (2) का प्री ऑर्डर भारत में 29 जून से ईकॉमर्स साइट फ्लिकार्ट पर शुरू होगा. इसके साथ ही कुछ एक्सक्लूसिव ऑफर भी लिस्टेड किए गए हैं. इस हैंडसेट के कुछ फीचर्स की भी जानकारी सामने आ चुकी है.
Nothing Phone (2) को ग्लोबल मार्केट में 11 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा, इसी के साथ यह भारत में भी दस्तक देगा. कंपनी ने इस हैंडसेट के कुछ स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है, जिन्हें ब्रांड की तरफ से भी कंफर्म किया जा चुका है.
Nothing Phone (2) का प्री ऑर्डर करने के लिए यूजर्स को या तो नथिंग की वेबसाइट या फिर फ्लिपकार्ट पर की वेबसाइट पर 29 जून को दोपहर 12 बजे जाना होगा. 2000 रुपये की पेमेंट करके यूजर्स प्री बुकिंग करा सकते हैं, जो रिफंडेबल है. प्री ऑर्डर के बाद 11-20 जुलाई के बीच यूजर्स को फ्लिपकार्ट वेबसाइट पर जाकर अपना वेरिएंट चुनना होगा. इसके साथ ही पेमेंट का ऑप्शन चुनना होगा.
Nothing Phone (2) स्मार्टफोन में Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट देखने को मिलेगा. अपकमिंग हैंडसेट में पुराने फोन की तुलना में ज्यादा बड़ी बैटरी देखने को मिलेगी. बाकी इस फोन का काफी डिजाइन बीते साल लॉन्च हो चुके फोन Nothing Phone (1) जैसा ही होगा.
Nothing Phone (2) के डिस्प्ले की बात करें तो कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया है कि इसमें AMOLED डिस्प्ले के साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट्स डिस्प्ले देखने को मिलेगा. यह डिवाइस 12GB Ram के साथ दस्तक दे सकता है.
Nothing Phone (1) में बैक पैनल पर ट्रांस्पेरेंट बैक पैनल का इस्तेमाल किया है, जिसके नीचे LED लाइटिंग का एक सेटअप है. यह देखने में काफी आकर्षक लगता है. Nothing Phone (2) में भी इसी तरह की लाइटिंग का सेटअप मिलेगा. आइए इस फोन के फीचर्स और प्री ऑर्डर के प्रोसेस को जानते हैं.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










