
Nothing को बड़ा झटका, इंडिया हेड ने छोड़ी कंपनी, संकट में कंपनी का फ्यूचर
AajTak
Nothing इंडिया के हेड मनु शर्मा ने कंपनी ने इस्तीफा ने दिया है. वे बीते 3 साल से नथिंग ब्रांड के साथ जुड़े थे. अब कंपनी के फ्यूचर को लेकर बड़ा संकट सामने आ गया है. बताते चलें कि अभी तक इस कंपनी ने सिर्फ दो ही मोबाइल लॉन्च किए हैं. इस कंपनी की शुरुआत वनप्लस के को-फाउंडर Carl Pei ने की थी.
Nothing एक स्मार्टफोन कंपनी है और अब नथिंग इंडिया के हेड़ मनु शर्मा ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है. कंपनी में उनका आखिरी दिन 20 जनवरी 2024 होगा. बताते चलें कि वह नथिंग के साथ फरवरी 2021 में जुड़े थे. मौजूदा समय में मनु शर्मा इंडिया में जनरल मैनेजर और वाइस प्रेसिडेंट की पद संभाल रहे हैं.
ईटी की तरफ से शेयर जानकारी में पता चलता है कि वह अब नथिंग छोड़ने जा रहे हैं. उन्होंने नथिंग स्टार्टएप को तीन साल दिए हैं. मनु शर्मा ने इसको लेकर linkedIn पर भी पोस्ट किया है.
ये भी पढ़ेंः Realme GT 5 Pro हुआ लॉन्च, 16GB RAM के साथ 100W की चार्जिंग, जानिए इसकी खास बातें
लंदन बेस्ड कंप्यूमर टेक्नोलॉजी कंपनी की शुरुआत वनप्लस के को फाउंडर Carl Pei ने की थी. इसके बाद भारत में कंपनी का काम संभालने के लिए मनु शर्मा इसमें शामिल हुए.
ये भी पढ़ेंः Realme Pad 2 Review: कम बजट में LTE सपोर्ट वाला अच्छा ऑप्शन, बेहतरीन है डिजाइन
Nothing ने भारत में इस साल Nothing Phone 2 को लॉन्च किया था. इसके अलावा वह इयरबड्स आदि को भी लॉन्च कर चुकी है. कंपनी अपने ट्रांस्पेरेंट डिजाइन को लेकर काफी पॉपुलर है. भारत में अभी Nothing के दो स्मार्टफोन मौजूद हैं और दोनों ही ट्रांस्पेरेंट बैक पैनल के साथ आते हैं, जिसके नीचे LED लाइटिंग का एक सेटअप है और इसे कंपनी ने Glyph LED नाम दिया है. यह कॉल, मैसेज और चार्जिंग के दौरान इंडिकेट करता है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










